मूसापुर पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए मुकेश कुमार राय
मूसापुर पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए मुकेश कुमार राय

समस्तीपुर। नगर निगम समस्तीपुर अंतर्गत मूसापुर प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड (पैक्स) के अध्यक्ष पद पर श्री मुकेश कुमार राय निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्वाचन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मनोज कुमार ने उन्हें निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद समर्थकों एवं स्थानीय लोगों ने श्री राय को फूल-माला पहनाकर बधाई दी। इस अवसर पर क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया।
नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार राय ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा, खाद-बीज की उपलब्धता, पारदर्शी व्यवस्था तथा पैक्स को मजबूत बनाने की दिशा में प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार ने शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध निर्वाचन के लिए सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता और आपसी सहमति क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक संकेत है।
स्थानीय लोगों एवं किसानों ने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में मूसापुर पैक्स किसानों की समस्याओं के समाधान और ग्रामीण आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।