एक साथ पांच बच्चों की असामयिक मृत्यु से उत्पन्न शोक को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता – विष्णुदेव सिंह यादव
पाँच मासूम बच्चों की दर्दनाक मृत्यु पर राजद के एक शिष्टमंडल ने केरवार गांव पहुंच परिजनों को बंधाया ढांढ़स
एक साथ पांच बच्चों की असामयिक मृत्यु से उत्पन्न शोक को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता – विष्णुदेव सिंह यादव
पाँच मासूम बच्चों की दर्दनाक मृत्यु पर राजद के एक शिष्टमंडल ने केरवार गांव पहुंच परिजनों को बंधाया ढांढ़स

जे टी न्यूज, मधुबनी : बिस्फी प्रखंड अंतर्गत केरवार गाँव में गड्ढानुमा पानी में डूबने से पाँच मासूम बच्चों की असमय एवं अत्यंत हृदयविदारक मृत्यु की घटना पर गहरा दुख एवं संवेदना व्यक्त करते हुए राजद का एक शिष्टमंडल सांसद प्रतिनिधि विष्णुदेव सिंह यादव के नेतृत्व में पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।
शिष्टमंडल ने इस अपूरणीय क्षति पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में समाजवादी परिवार पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिजनों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।बच्चों की असामयिक मृत्यु से उत्पन्न शोक को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता परंतु उन मासूमों के परिजनों के हर संभव समस्याओं के समाधान को वे हर स्तरों पर वचनबद्ध हैं।
इस अवसर पर शिक्षक नेता सह बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रवक्ता डॉ. विजय चंद्र घोष, वरिष्ठ नेता प्रो. इस्तियाक अहमद, अरुण यादव तथा जितेंद्र उर्फ मुन्ना यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राजद सांसद डॉ. फैयाज अहमद ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद एवं मर्मांतक घटना है। उन्होंने कहा, “इस विकट परिस्थिति में हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं। बच्चों की असामयिक मृत्यु से उत्पन्न शोक को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।
राजद नेताओं ने जिला प्रशासन से भी आग्रह भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक रोकथाम एवं सुरक्षा उपाय अभियान चलाने का कार्य अतिशीघ्र करें।

