महिला विकास मंच की टीम द्वारा भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों के साथ मनाया दीपावली

महिला विकास मंच की टीम द्वारा भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों के साथ मनाया दीपावली

जे टी न्यूज़, जयनगर :
जयनगर महिला विकास मंच की टीम के द्वारा भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों के साथ इनरवा बॉर्डर पर कमला बी ओपी पर दीपावली मना कर जवानों को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी गई। महिला विकास मंच की टीम ने जवानों के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित कर दीपावली के इस त्यौहार को शहीद जवानों के प्रति समर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।महिला विकास मंच के सदस्य सुधिरा देवी,बाबी कुमारी, स्वीटी कुमारी, संटू नायक, मनीष कुमार, अमोद यादव ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी महिला विकास मंच घर से दूर रह रहे जवानों के साथ दीपावली मना कर उनके साथ आज पूरा देश खड़ा है । जवानों की अटूट साहस की सराहना करते हुए कहा कि जब तक देश की सीमाओं पर बहादुर जवान खड़े हैं, तब तक भारत सुरक्षित है।त्योहारों पर, परिवार से दूर रहना और सीमाओं पर तैनात रहना कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है।

यह देश के प्रति सच्चा समर्पण एवं बलिदान का प्रतीक है। इस मौके पर एसएसबी के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने कहा कि जश्न के बीच सीमा की सतर्कता एवं जिम्मेवारी और बढ़ जाती है। हम पूरे साल सतर्क रहते हैं ,लेकिन इस त्योहारी सीजन के दौरान हम और भी अधिक सतर्क हैं।’ वही दूसरी ओर सीमा चौकियों को जवानो ने खूबसूरत व आकर्षक रोशनी से सजाया हैं। सीमा चौकियां मोमबत्तियों व दीयों की सजावट से एक सुन्दर नजारा प्रस्तुत कर रही थी। जवानो ने जमकर आतिशबाजी का लुत्फ उठाया। जवानो तथा अधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाइयां बांट कर दिवाली की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button