शिक्षिका कुमारी आदर्श श्रीवास्तव को बीपीएससी से उत्तीर्ण होने पर किया सम्मानित





शिक्षिका कुमारी आदर्श श्रीवास्तव को बीपीएससी से उत्तीर्ण होने पर किया सम्मानित


जे टी न्यूज़, मधुबनी : मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड क्षेत्र के महथा पंचायत के महथा गांव अवस्थित उ.म.वि. के सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर विधालय में नियोजित शिक्षिका कुमारी आदर्श श्रीवास्तव को बीपीएससी से उत्तीर्ण होने व पटना के बाढ़ प्रखंड स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय बेहरान में नियुक्ति होने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रेम नाथ गोसाईं ने किया।

अध्यक्षता एचएम राम वॄक्ष सिंह ने किया। मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान, अमलेश रंजन, राम प्रकाश सिंह, धर्म विजय कुमार यादव,राजदेव यादव,प्रमेश्वर यादव, राजीव कुमार मंडल, पूर्व शिक्षक जगदीश ठाकुर आदि ने शिक्षिका को मिथिलांचल के परंपरा के अनुरूप पान,मखान,व फूल माला और अंग वस्त्र से सम्मानित किया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button