रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हुआ कलश पूजन





रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हुआ कलश पूजन

जे टी न्यूज, नौहट्टा (रोहतास) स्थानीय शिशु मंदिर परिसर में सोमवार को श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा निमित के लिए झांकी निकाल कर पूजित अक्षत कलश बितरण किया गया। बीजेपी, बजरंग दल व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने झांकी में शामिल होकर बाजे गाजे के साथ एकत्रित हुए।

इसके बाद अयोध्या से आए कलश को सत्या पण्डित के द्वारा बैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। राम सीता की आरती कर बजरंग दल के अनिल चौबे छोटू सिंह ने कहा कि धर्मानुरागीयो के लिए सुखद समाचार है कि आगामी बाइस जनवरी को अयोध्या में भगवान राम का प्राण प्रतिष्ठा होने वाला है। इसके लिए हर घर मे अक्षत कलश को पहुचाया जाएगा। पंचायत के प्रभारियों को एक एक कलश देकर बताया गया कि सभी घरों में अक्षत व फोटो पहुंचा कर बाइस जनवरी को अयोध्या चलने का आग्रह करना है।

बीजेपी व बजरंग दल के द्वारा सभी सम्मानितों को फूलमाला, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भानु प्रताप मिश्रा, राजेश्वर प्रसाद, अरुण चौबे, श्रीराम सिंह, गुड्डू सिंह, उज्ज्वल दुबे, चाँद चौबे, ऋषिकांत दुबे, बबलू कुमार, राकेश चौबे, ललन सिंह, महेंद्र पासवान, रामप्रवेश चन्द्रवंशी, प्रवीण पांडेय, प्रीतम चन्द्रवँशी, विशाल सिंह, बजरंग सिंह सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button