शिक्षकों ने जलाई नियमावली की प्रतियां

शिक्षकों ने जलाई नियमावली की प्रतियां

जे टी न्यूज, मधुबनी:

लदनियां प्रखंड के बीआरसी कार्यालय के समक्ष नियोजित शिक्षकों ने सोमवार को रोषपूर्ण प्रदर्शन कर शिक्षा उपसचिव के के पाठक द्वारा निर्गत नियमावली से संबद्ध पत्र की प्रतियां जलाई।

बिहार शिक्षक एकता मंच के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अमलेश कुमार रंजन ने की। संचालन प्रकाश कुमार सुमन ने किया। प्रदेश स्तरीय शिक्षक एकता संघ के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में पहुंचे सैकड़ों शिक्षकों ने सरकार द्वारा निर्गत उस प्रतियों को जलाया,

जिसमें कमिटी द्वारा तीन बार आयोजित होने वाली सक्षमता परीक्षा में फेल करने वाले शिक्षकों को नौकरी से बाहर करने की बातें कही गई हैं। आक्रोशित शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करने की बात कही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने एक साथ सक्षमता परीक्षा फॉर्म नहीं भरने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में परमेश्वर यादव, राजदेव यादव, शिबू महरा,

सूचित्रा कुमारी, मंजू कुमारी, रीना कुमारी, रेखा कुमारी, देवकुमारी, वीणा पंडित सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button