सात समंदर पार से वोट करने पहुंची तेजस्विनी खगड़िया सीट पर किया मतदान

सात समंदर पार से वोट करने पहुंची तेजस्विनी खगड़िया सीट पर किया मतदान

जे टी न्यूज, अररिया/खगड़िया:
खगड़िया लोकसभा सीट में एक महिला सात समंदर पार यानी इंग्लैंड से वोट करने के लिए अपने गांव पहुंची। तेजस्विनी ने जमालपुर के मतदान केंद्र में वोट किया। खगड़िया की बेटी तेजस्विनी, पिछले कई सालों से इंग्लैंड से अपने गांव पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करती है। खगड़िया की बेटी तेजस्विनी हर बार के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए इंग्लैंड से खगड़िया आती हैं और वोट देने के बाद वापस लौट जाती हैं।
इंग्लैंड में करती हैं सकोलॉजिस्ट रिसर्चर की पढ़ाई*
खगड़िया जिले के मशहूर डॉक्टर मुरारी पोद्दार की बेटी तेजस्विनी इंग्लैंड में साइकोलॉजिस्ट रिसर्चर की पढ़ाई कर रही हैं। तेजस्विनी ने बताया कि देश में बेहतर सरकार के लिए सरकार ने हमें मतदान का अधिकार दिया है। हर व्यक्ति को चाहिए कि मतदान के दिन मतदान जरूर करे। यह उनका मौलिक अधिकार है और इसी के जरिये वह सरकार चुन भी सकते हैं और बदल भी सकते हैं।
अररिया के एच ई मतदान केंद्र पर पंडित अजय झा ने डाला वोट*
परशुराम परिषद के राष्ट्रीय संयोजक पंडित अजय कुमार झा ने अपनी धर्म पत्नी के साथ राजकीयकृत+2उच्च विद्यालय में पंडित झा ने वोट डाला। उन्होंने कहा हम अपने वोट का सही इस्तेमाल करेंगे ताकि देश की उन्नति हो और तरक्की की राह पर हम आगे बढ़ सके। एक वोट से काफी बदलाव लाया जा सकता है।


सामाजिक कार्यकर्त्ता एवम राजनीतिक पद धारी भी गिराए वोट*
भाजपा नेता एवं विधान पार्षद डा राजेंद्र गुप्ता ने फारबिसगंज स्थित प्लस टू ली अकादमी हाईस्कूल में मतदान केंद्र संख्या 146 पर मताधिकार का प्रयोग किया। वे अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ मतदान केन्द्र पहुंचे थे वहीं
बूथ संख्या 127 पर मतदान के बाद विधायक विद्या सागर केसरी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।मिल्की डुमरिया मवि मतदान केंद्र पर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ अखिलेश कुमार अपनी पत्नी के साथ वोट डाला ।


इधर डेहटी गांव में जिला परिषद अररिया की अध्यक्ष सह अररिया विधानसभा सीट से जद यू की प्रत्याशी रही शगुफ्ता अजीम ने अपना मतदान किया। भूतहा गांव के निवासी सह लोकसभा के निर्दलीय प्रत्याशी ने बोकन्तरी स्कूल पर वोट दिया।

नरपतगंज के पूर्व विधायक दयानंद यादव के सुपुत्र सह बिहार प्रदेश युवा राजद के प्रधान महासचिव डा. राकेश रोशन ने अपने पैतृक गांव रामघाट पर अपनी डा. धर्म पत्नी के साथ मत डाले। इधर

Related Articles

Back to top button