सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहदरपुर बेगूसराय में बच्चों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मनित किया गया
सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहदरपुर बेगूसराय में बच्चों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मनित किया गया

जे टी न्यूज़, बेगूसराय : सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहदरपुर बेगूसराय में सीबीएसई की 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में 2024 के घोषित परिणामों में विद्यालय के अमन राज (क्रमांक 22109682) 96% लाकर प्रथम स्थान पर रहे तथा शिवम कुमार(क्रमांक 22109770) 95.8% लाकर दूसरे स्थान पर रहे । प्रबंधन कमेटी द्वारा इन दोनों बच्चों को अपने माता-पिता के साथ विद्यालय में बुलाया गया। सचिव के कर कमलो द्वारा प्रथम स्थान पर रहे अमन राज को ₹ 7500 तथा दूसरे स्थान पर रहे शिवम कुमार को ₹5000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की एवं उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी उन्होंने आगे बताया कि कठिन परिश्रम ही एक ऐसा मूल मंत्र है जो किसी को आसमान की बुलंदियों तक ले जा सकता है।

उन्होंने यह भी घोषणा की अगर ये दोनो बच्चे इसी विद्यालय में पढ़ते है तो प्रथम स्थान पर आए अमन राज को विद्यालय शुल्क में पूर्ण छूट तथा दूसरे स्थान पर शिवम कुमार को आधी छूट दी जाएगी।
प्राचार्य


