सेंट पॉल हाई स्कूल चाणक्य नगर के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
सेंट पॉल हाई स्कूल चाणक्य नगर के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जे टी न्यूज़, बेगूसराय : सेंट पॉल हाई स्कूल चाणक्य नगर के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों अभिभावको एवं शिक्षकों के बीच काफी हर्षोलास का वातावरण रहा। बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम ने सबों के मन को बरबस मोह लिया। देशभक्ति के रंग में रंगे हुए नृत्य गायन और बच्चों के भाषण ने बरबस सबों के मन को अपनी और आकर्षित कर लिया ।इस अवसर पर निर्देशक महोदय ने बताया कि ये बच्चे हमारे कल के भविष्य हैं। इनको सजाना संवारना हम शिक्षकों का परम कर्तव्य बनता है ।इस मौके पर प्राचार्य महोदय ने अपने भाषण से सबों के मन में ऊर्जा का संचार कर दिया और वातावरण जय हिंद के नारों से गूंज उठा। सभी शिक्षकों ने भी बच्चों के सारे कार्यक्रमों की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस मौके पर विद्यालय के सभी शैक्षणिक और अशैक्षणिक सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

प्राचार्य
