बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ राजनेता सदानंद सिंह का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

जे टी न्यूज़
बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कई पदों पर रह चुके सदानंद सिंह का निधन हो गया है। भागलपुर जिले के रहने वाले सदानंद सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे जिसके बाद उनको इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक सदानंद सिंह का निधन पटना के क्यूरिस अस्पताल में हुआ है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद विभिन्न दलों के नेताओं ने जाकर उनसे अस्पताल में मुलाकात की थी। सदानंद सिंह के निधन के बाद से बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।

सदानंद सिंह बिहार में कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ राजनेता थे। वो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा लंबे समय तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे थे। सदानंद सिंह साल 2000 से 2005 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे। साथ ही करीब 10 साल से कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद पर रहे। सदानंद सिंह बिहार सरकार में सिंचाई और ऊर्जा राज्यमंत्री रह चुके थे। उनके सभी दलों के नेताओं से काफी मधुर संबंध थे साथ ही वो लोगों के बीच भी काफी लोकप्रिय थे। सदानंद सिंह 2020 विधानसभा चुनाव नहीं लड़े थे। भागलपुर जिले की कहलगांव सीट से कांग्रेस ने उनके पुत्र शुभानंद मुकेश को टिकट दिया। हालांकि इस चुनाव में उनके बेटे को हार का सामना करना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button