डीजल पेट्रोल के मूल्य में बेतहाशा मुल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

जेटी न्यूज, बेगूसराय-: देश आज विकट दौर से गुजर रहा है। एक तरफ कोरोना की मार से देश में लाशों का अंबार लगा है दूसरी तरफ केंद्र की भाजपा सरकार चुनिंदा पूंजीपतियों के इशारे पर आमलोगों की जेबें ढीली कर रही है। एक तरफ रोजगार और अर्थव्यवस्था ध्वस्त है दूसरी तरफ सरकार मनमाने तरीके से रोज व रोज पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम बढा रही है। आम लोगों पर पड़ रही इस असहनीय और दोहरी मार का कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कड़ा प्रतिवाद किया है और इस संदर्भ में राष्ट्रव्यापी विरोध का आह्वान किया है। इस सिलसिले में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य में लगातार और मनमानी वृद्धि एवं खाद्य पदार्थों की आसमान छूती कीमत के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा के निर्देश पर बेगूसराय जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान के नेतृत्व में जिले के कांग्रेसजनों ने शहर के डी सी सिंह पम्प के पास आक्रोशपूर्ण धरना देते हुए सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उपाध्यक्ष श्री पासवान ने आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि इस मूल्य वृद्धि ने आम लोगों का जीना दूभर कर दिया है। उन्होंने सरकार से पेट्रोलियम उत्पादों को जी एस टी के अंदर लाने की मांग की। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रूबी शर्मा ने कहा कि मंहगाई पर मनमोहन सिंह के दौर में नौटंकी करने बाली भाजपा की महिला नेत्री आज सड़क से गायब क्यों हैं जबकि इस बढ़ती मंहगाई का सबसे ज्यादा मार गृहणियों को रसोई में झेलना पड़ता है और आज इनकी रसोई को महंगाई डस रही है। सेवादल के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि यह सिर्फ चंद पूंजीपतियों की सरकार है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ने कहा कि इस सरकार के पहले से ही कोई आर्थिंक नीतिः नही थी बाकी इनके निकम्मेपन से बढ़ी मंहगाई खासतौर पर पेट्रोल डीजल के दाम ने अर्थव्यवस्था की नींव हिला दी है। युवा नेता रत्नेश टुल्लू और बरौनी प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा टीम न्यूनतम स्तर पर है जबकि पेट्रोल डीजल आसमान पर। किसानों को इसकी दोहरी मार झेलनी पड़ पड़ रही है। हम सबकी सरकार से मांग है कि निकृष्ट राजनीति को पीछे छोड़कर सरकार इन बढ़े दामों को नियंत्रित करे बरना कांग्रेस के सिपाही के रूप में हम जनहित को देखते हुए सड़क पर उतरेंगे। इस कार्यक्रम में इन नेताओं के अलावा सावर कुमार,रामप्रवेश शर्मा, राजेश मिश्रा, अंजना पासवान,मनोज सिंह,विकास कुमार झा, प्रभांशु कुमार बिट्टू, राघव कुमार,धीरज कुमार,नीरज कुमार,अंकित कुमार,अमन कुमार,मारुति कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button