श्रावणी मेला कांवरिया महोत्सव सेवा भगवान कि सेवा :: पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम
श्रावणी मेला कांवरिया महोत्सव सेवा भगवान कि सेवा :: पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम

जे टी न्यूज, वैशाली: राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बिहार सरकार शिवचंद्र राम ने वैशाली जिला के प्रखंड भगवानपुर के भगवानपुर अड्डा चौक पर श्रावणी मेला कांवरिया महोत्सव सभा को संबोधन करते हुए कहा कि जब मैं बिहार सरकार में कला एवं संस्कृति मंत्री था तो मैं भगवानपुर में कांवरिया महोत्सव का शुरूआत किया था कांवरिया सेवा भगवान कि सेवा है,,जिससे लाखों कांवरिया को श्रावणी मेला महोत्सव से मनोरंजन एवं सेवा प्राप्त होता है!

तथा कावड़िया बंधु हंसी खुशी पूर्वक बाबा भोलेनाथ के दरबार में जाकर जल अर्पण करते हैं! पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि दुख के साथ कहना पड़ रहा है लोग काम करने वाले को वोट नहीं देते, जो लोग हवा हवाई है उसी को लोग वोट देना पसंद करते हैं जबकि जो काम करें जनता की सेवा करें जनता के साथ कदम में कदम मिलाकर चले उसे वोट मिलनी चाहिए, सभा में राजद के प्रदेश सचिव शशि सिंह यादव, राजद के वरिष्ठ नेता केदार प्रसाद यादव, उप प्रमुख पति और रंधीर कुमार यादव, भगवान राम, विपत् गोप, अलोक कुशवाहा सामाजिक कार्यकर्ता उमेश पासवान, उप मुखिया विनोद राय, गुड्डू यादव, संजय कुमार यादव, निभा देवी, बिंदेश्वर दास, सहित प्रखंड भगवानपुर के कर्मचारी व पदाधिकारी गण उपस्थित थे


