गोली हत्याकांड में अररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 अपराधकर्मी गिरफ्तार
गोली हत्याकांड में अररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 अपराधकर्मी गिरफ्तार

जे टी न्यूज, अररिया :
बीते बाईस जुलाई को सुबह करीब 06:00 बजे सुचना प्राप्त हुई कि रानीगंज थानान्तर्गत ग्राम हसनपुर सरवाहा घाट के पास एक व्यक्ति को अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुये रानीगंज थाना, एफ एस एल एवं डी०आई०यू० टीम द्वारा घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किया गया। मृतक की पहचान अमरोज आलम पे० अफरोज आलम, सा० बड़ी रामपुर वार्ड न0-03, थाना रानीगंज, जिला अररिया के रूप में किया गया। इस संबंध में मृतक अमरोज आलम के पत्नी के फर्दब्यान के आधार पर रानीगंज थाना कांड सं0-383/24, दिनांक-23.08.24, धारा-103 (1)/61 (2) बी०एन०एस० एवं 27 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत पांच नामजद अभियुक्तो के विरूद्ध कांड दर्ज किया गया है।

कांड के सफल उदभेदन एवं कांड में शामिल अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, अररिया द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अररिया के नेतृत्व में थानाध्यक्ष, रानीगंज, एवं डी०आई०यू० के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के तकनीकि एवं वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुये आसूचना संकलन उपरांत यह बात प्रकाश में आई कि कांड के प्राथमिकी अभियुक्तो द्वारा एक साजिश के तहत 02 लाख रूपया देकर मृतक की गोली मारकर हत्या कराया गया है। कांड का सफल उदभेदन करते हुये घटना में शामिल अभियुक्त 01. आशिष कुमार यादव पिता रामचन्द्र यादव, सा० बड़हारा वार्ड न0-14, थाना रानीगंज, 02. सुरज कुमार उर्फ सूर्या यादव पिता अशोक यादव, सा० हसनपुर वार्ड न0-03, थाना रानीगंज, 03. मो० उमर आलम पिता मो० फिरोज आलम, सा० झिंगली चौक चकला वार्ड न0-05, थाना नरपतगंज, 04. इमादुल्लाह उर्फ इमदा पे० हसीब, सा० बड़ी रामपुर वार्ड न0-04, थाना रानीगंज सभी जिला अररिया को गिरफ्तार कर लिया गया। शेष अभियुक्तो की गिरफ्तार हेतु एवं घटना में प्रयुक्त आर्म्स की बरामदी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
01. आशिष कुमार यादव पिता रामचन्द्र यादव, सा० बड़हारा वार्ड न0-14, थाना रानीगंज।

02. सूरज कुमार उर्फ सूर्या यादव पिता अशोक यादव, सा० हसनपुर वार्ड न0-03, थाना रानीगंज। 03. मो० उमर आलम पिता मो० फिरोज आलम, सा० झिंगली चौक चकला वार्ड न0-05, थाना नरपतगंज।
04. इमादुल्लाह उर्फ इमदा पे० हसीब, सा० बड़ी रामपुर वार्ड न0-04, थाना रानीगंज
*बरामदगी*
01. मोटरसाईकिल-01
02. मोबाईल-02
छापेमारी / गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारीयों का नाम :- 1. पुलिस निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष संजय कुमार, रानीगंज थाना।2. पुलिस अवर निरीक्षक पूनम कुमारी, रानीगंज थाना।3. पुलिस अवर निरीक्षक अजीत चौधरी, प्रभारी डी०आई०यू०, अररिया। 4. पुलिस अवर निरीक्षक, विवेक कुमार, डी०आई०यू० शाखा।5. डी०आई०यू० टीम एवं सशस्त्र बल।
