जीतन राम मांझी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यकर्म का उदघाटन किया
जीतन राम मांझी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यकर्म का उदघाटन किया

जे टी न्यूज़, पटना : 15 दिसंबर को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में भारत सरकार के मंत्री जीतन राम मांझी ने भारत रत्न लोकनायक जय प्रकाश नारायण , स्वतंत्रता सेनानी पद्मश्री कमला देवी चट्टोपाध्याय एवं अन्य स्वतंत्रता सेनानी द्वारा स्थापित संस्था AVARD की स्थापना तिथि के अवसर पर दीप प्रज्वलित कर कार्यकर्म का उदघाटन किया एवं ग्रामीण भारत की उन्नति के लिए भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन, उद्यमियों के लिए सरकार से मिलने वाली सहायता की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि भारत के लिए लोकनायक जे पी की सोच को वास्तविक रूप में हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी सरकार धरातल पर उतार रही है। इसका लाभ देश के लोगों तक सही रूप में पहुंचे ये हमारे कोशिश है। लोगों को आगे बढ़कर इस योजना का लाभ उठाना चाहिए। युवाओं को वेव पोर्टल में MSME के उद्यम में अपना रजिस्ट्रेशन कराकर काम करने के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर भारत सरकार के पूर्व मंत्री , दलित इनसाइक्लोपीडिया के रचयिता डॉ. संजय पासवान लोकनायक द्वारा स्थापित संस्था को धरोहर की संज्ञा देते हुए कहा कि हमें इस धरोहर को मिलजुल कर आगे बढ़ाने की जरूरत है। हम सभी प्रकार से सहयोग करने को तैयार हैं। केवल इसी कार्य से पटना से आए और पुनः पटना वापस होंगे. मेरी जहां भी जरूरत होगी, देश समाज की उन्नति वाले कार्य में मैं साथ खड़ा रहूंगा।
nइस कार्यकर्म की अध्यक्षता AVARD के अध्यक्ष डॉ. बी मिश्रा ने किया डॉ प्यारे लाल सहाय , इस संस्था के निवर्तमान महासचिव सहित, श्री नारायण भाई, श्री वसंत भाई, श्री सीताराम गुप्ता, श्री एम. पी. सिन्हा, पशु पक्षी चिकित्सालय की संस्थापिका सर्वोदय हॉस्पिटल , फरीदाबाद की मालकीन श्रीमती अंशु गुप्ता, डॉ.संजय भाई, श्री जितेंद्र कुशवाहा , श्री निखिलेश झा, श्री धीरेन्द्र कुमार चौधरी, श्री राजीव चटर्जी, एडवोकेट श्री अशोक चौधरी , डॉ एम.पी चौरसिया, श्री कमलेश झा, श्री राम लोचन चौधरी , श्री सुनील कुमार, श्री अरूण कुमार शर्मा जी,श्री रवि कुमार शर्मा,तथा देश के विभिन्न भागों से आए हुए प्रतिनिधि ने माननीय मंत्री श्री मांझी साहब एवं डॉ संजय पासवान का अभिनंदन ,पुष्प गुच्छ देकर किया तथा अपना उदगार व्यक्त किया । इस अवसर पर जे पी के साथ काम किए हुए व्यक्ति , चंबल के बागी को आत्मसमर्पण के लिए डॉ सुब्बाराव के साथ सहयोग करने वाले श्री रमेश शर्मा ने जे पी से संबंधित गीत गाए , मंत्री ने उनका मोबाइल नम्बर लिया । कुमारी वंदना, रेशम सिंह, कुमारी रेखा शर्मा आदि सभी ने आगत अतिथियों का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया. सभी आगत अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त कर , कार्यकर्म के समापन की घोषणा अध्यक्ष डॉ. बी मिश्रा जी द्वारा की गई.



