महाकुम्भ मेला को लेकर जयनगर से चलेगी स्पेशल ट्रेन

महाकुम्भ मेला को लेकर जयनगर से चलेगी स्पेशल ट्रेन

जे टी न्यूज़, जयनगर :
जयनगर रेलवे महाकुम्भ मेला को लेकर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है। पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर मंडल के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार महाकुंभ के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर कई कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन नंबर 05285/05286 कुंभ मेला स्पेशल जयनगर से भाया दरभंगा,समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, गाजीपुर सिटी, वाराणसी के रास्ते चलेगी। ट्रेन नंबर 05285 जयनगर- झांसी कुंभ मेला स्पेशल 10, 24 एवं 31 जनवरी एवं 28 फरवरी को जयनगर से रात 23.50 बजे प्रस्थान कर दरभंगा,मुजफ्फरपुर, हाजीपुर स्टेशन होते हुए 15.45 पर झूसी पहुंचेगी। जबकि वापसी में ट्रेन नंबर 05286 कुंभ मेला 11 और 25 जनवरी,1 फरवरी और 1 मार्च को झूसी से 17.45 बजे प्रस्थान करेगी।

Related Articles

Back to top button