बदलो नीतीश कुमार बचाओ बिहार
बदलो नीतीश कुमार बचाओ बिहार
जे टी न्यूज, सीतामढ़ी: बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ की बैठक प्रो. दिगम्बर ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।बैठक को संबोधित करते हुए बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ के महासचिव प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि नीतीश सरकार घोर किसान विरोधी सरकार है।आज गन्ना किसान घाटे की खेती कर रहे हैं। रीगा चीनी मिल द्वारा किसानों के बकाए पैसे का भुगतान नहीं किया गया ।गन्ना किसानों से के सी सी बैंकों द्वारा करा कर उक्त पैसे को किसानों के खाते में डाल कर चीनी मिल द्वारा किसानों के खाते में बकाया पैसे भेजने जैसी धोखा धड़ी की जांच की जाय।
उन्होंने कहा कि बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है और कृषि आधारित उद्योग के रूप में बिहार में 29 चीनी मील थे।लेकिन आज मात्र 10 चीनी मिलें चल रही हैं।19 चीनी मील बंद पड़ी हुई हैं। उसमें से 15 चीनी मील बिहार राज्य गन्ना विकास निगम के अधीन है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बंद पड़े सभी चीनी मिलों को चालू करके बिहार के विकास को आगे बढ़ाना चाहिए। क्योंकि चीनी मिलों के चालू हो जाने से बिहार में बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा ।बिहार के किसानों को गन्ना जैसे नगदी फसल का लाभ मिलेगा और गन्ना से चीनी निकालने के बाद इसके बायो प्रोडक्ट के रूप में बिजली ,खाद ,इथनॉल जैसे कीमती सामानों के हो रहे उत्पादन के मुनाफे का आधा हिस्सा किसानों को दिया जाए।
उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय गन्ना उत्पादक किसान महासंघ तथा बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ लगातार आंदोलन कर रही है कि गन्ना का दाम 550 रुपए प्रति क्विंटल किया जाए। चीनी मिलों द्वारा की जा रही घटतौली पर रोक लगाई जाए।
बैठक में ईख उत्पादक संघ के सीतामढ़ी जिला संयोजक विश्वनाथ बुंदेला ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।जिस पर का. देवेंद्र प्रसाद यादव, चुन चुन सिंह,शिवकुमार ,सुरेश बैठा ने अपने विचार दिए।
