नशीली दवाइयां सहित गांजे को जब्त किया तस्कर गिरफ्तार
नशीली दवाइयां सहित गांजे को जब्त किया तस्कर गिरफ्तार

जे टी न्यूज़, जयनगर :
विवेक ओझा उप कमांडेंट प्रचालन 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की गुप्त सूचना के आधार पर सीमा चौकी हरने के जवानों द्वारा 7 मार्च 2025 को लगभग 1255 बजे भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या49 से लगभग 1 किलोमीटर भारतीय क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके पास से मादक पदार्थों की बड़ी खेप बरामद की। जब्त वस्तुओं का विवरण: गांजा: 2 किलोग्राम
स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस: 2016 टैबलेट कोडीन फॉस्फेट और क्लियोफेनिरामाइन मेलिएट सिरप (एक्सिप्लॉन): 19 बोतल नाइट्राजेपाम टैबलेट (नाइट्रावेट-10): 19,935 टैबलेट पेंटाजोसिन इंजेक्शन (टैजोविन): 200 इंजेक्शन ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड, एसिटामिनोफेन, और डाइसाइक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड कैप्सूल (सैम्पेक्स): 2814 कैप्सूल नाइट्राजेपाम टैबलेट (नाइट्रावेट-10, 10 मिलीग्राम): 19935 टैबलेट कोडीन फॉस्फेट और ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड सिरप (आरटीएक्स सीन +100 एमएल): 141 बोतल कोडीन फॉस्फेट और ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड सिरप (विन सेरेक्स): 30 बोतल
रेडमी मोबाइल (काला रंग, 200 एमपी कैमरा, बिना सिम): 1 मोबाइल आरोपी का नाम: हर्षवर्धन मेहरा,उम्र: 22 वर्ष,पिता देवेन्द्र राम ग्राम- वार्ड नं. 05, हरनी, पोस्ट और थाना- हरलाखी, जिला- मधुबनी, बिहार विवेक ओझा उप कमांडेंट प्रचालन 48वीं सशस्त्र सीमा बल जयनगर को सूचना मिली थी कि हरने बाजार में नशीली दवाइयां और गांजे का व्यापार हो रहा है, सूचना की गंभीरता को देखते हुए उप कमांडेंट प्रचालन श्री विवेक ओझा ने समवाय प्रभारी हरने, विग्नेश टी (सहायक कमांडेंट) को एक सटीक योजना के तहत बिहार पुलिस के साथ बताए गए स्थान पर छापामारी करने को निर्देशित किया, जिस क्रम में इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया तथा तस्कर के साथ नशीली दवाइयों एवं गांजे को जब्त किया गया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद,जब्त सामान और पकड़े गए आरोपी को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए थाना हरलाखी को सौंप दिया गया है। हरेंद्र सिंह कार्यवाहक कमांडेंट 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर ने कहा कि यह कार्यवाही तस्करी व अवैध गतिविधियों के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल एवं बिहार पुलिस की सतर्कता और प्रतिवर्ता को दर्शाती है। हमारी टीम ने इस ऑपरेशन में असाधारण मुस्तादी का परिचय दिया मैं सभी जवानों को इस सफलता के लिए बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह इसी जोश और समर्पण के साथ भविष्य में भी सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।



