शराब माफियाओं के मंसूबे पर औंसी थानाध्यक्ष ने फेरा पानी होली में बड़ी खेप खपाने की थी तैयारी

दरभंगा –जयनगर–नेपाल मुख्य मार्ग पर अवस्थित हैं औंसी थाना

 

जे टी न्यूज, मधुबनी:

शराब माफियाओं के मंसूबे को विफल करने में औंसी थाना की पुलिस लगातार सफल होते दिखाई पड़ी रही हैं। इससे आपसास के थाना क्षेत्रों में भी शराब माफियाओं की नींद हराम हो रही हैं। बता दें कि बिस्फी प्रखंड के औंसी थानाध्यक्ष विकास कुमार के सख्त तेवर के कारण अपराधियों एवं शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है । मालूम हों कि औंसी थाना दरभंगा जयनगर मुख्य सड़क के औंसी पुरानी बाजार के बगल में ही अवस्थित है। सूत्रों की माने तो जिले में सर्वाधिक शराब माफियों पर नकेल कसने वाले औंसी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बुधवार को लंबी दूर की एक स्लीपर बस की तलाशी के दौरान 76 बोतल शराब बरामद किया। हालांकि स्लिपर बस नंबर बीआर 06 पी जी आई 175 को पुलिस ने जब्त कर लिया है। जबकि बस का ड्राइवर एवं खलासी भागने में सफल रहा।

पुलिस की इस बड़ी ओर सफल कारवाई की प्रशंसा करते हुए कई समाजसेवियों ने बताया कि पुलिस अगर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ऐसे ही करने लगें तो अपराधियों ओर माफिया मुक्त समाज बनाने की परिकल्पना की जा सकती हैं।

Related Articles

Back to top button