लोजपा (आर) के सिंघिया प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित
लोजपा (आर) के सिंघिया प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित
जे टी न्यूज़,सिंघिया/समस्तीपुर : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के निर्देशानुसार समस्तीपुर जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह के आदेशानुसार सिंघिया प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक 02 अप्रैल को आयोजित किया गया। बैठक कि अध्यक्षता सिंघिया प्रखंड अध्यक्ष सुशील झा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में समस्तीपुर जिला प्रभारी प्रभाकर ठाकुर और समस्तीपुर जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह शामिल हुए। मंच संचालन सिंघिया प्रखंड महासचिव सोनू कुमार झा ने किया। वहीं बैठक में शामिल हुए अवधेश साहू, राजा राम साह , लालो पासवान, राम उजागर पासवान, मुकेश झा, मिथलेश यादव, दीपक कुमार सिंह, जनार्दन पासवान, जवाहर पासवान, विनोद साहू, दुर्गा प्रसाद चौधरी सहित सिंघिया प्रखंड से सभी प्रखंड पदाधिकारी एवं पंचायत से बुथ स्तर तक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


