मेधावी दर्जनों छात्रों को समारोहपूर्वक किया गया सम्मानित
मेधावी दर्जनों छात्रों को समारोहपूर्वक किया गया सम्मानित

जेटीन्यूज/मधुबनी
लदनियां प्रखंड के पिपराही गांव स्थित राम-जानकी मंदिर परिसर में रविवार को जयसवाल युवा संघ मधुबनी के द्वारा एक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित इस कार्यक्रम में लदनियां समेत विभिन्न प्रखंडों के दसवीं परीक्षा में टॉपर व मेधावी रहे छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज चौधरी ने की। संचालन अनिल कुमार चौधरी ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों से अच्छे अंकों में उत्तीर्ण हुए 24 लड़कियां व 26 लड़के सम्मानित हुए। टॉपर की सूची में शामिल सोनम प्रिया, स्वीटी कुमारी, प्रतिभा कुमारी, अजित कुमार चौधरी, आनंद कुमार चौधरी व चंदन कुमार चौधरी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मुखिया दिलीप कुमार यादव, अशोक सैन व अन्य ने संबोधित करते हुए इन छात्रों की उज्जवल भविष्य की कामना की। अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि इस जयसवाल युवा संघ के द्वारा प्रत्येक वर्ष सम्मानित कार्यक्रम आयोजित कर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाता रहा है।



