नई रेल लाइन निर्माण को धन उपलब्ध कराने का दिया ज्ञापनq

नई रेल लाइन निर्माण को धन उपलब्ध कराने का दिया ज्ञापन


जे टी न्यूज, मधुबनी : जयनगर- लदनियां वाया सीतामढ़ी- निर्मली प्रस्तावित व स्वीकृत नई रेल लाइन परियोजना को पूर्ण कराने की दिशा में केन्द्र सरकार द्वारा धन उपलब्ध नहीं कराए जाने से सीमावर्ती दर्जनभर प्रखंडों के लाखों लोग उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। लोग टकटकी लगाए बैठे हैं। 24 अप्रैल को झंझारपुर में होने वाले पीएम नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए यहां के लोगों की आस जगी है कि शायद इस कार्यक्रम के माध्यम इस सीमावर्ती प्रखंड क्षेत्र जयनगर- लदनियां वाया सीतामढ़ी-निर्मली नई रेलवे लाईन निर्माण कार्य कराने की दिशा में लोक हितैषी घोषणा हो। विदित हो कि इस नई रेलवे लाइन के सामरिक व व्यावसायिक महत्व के मद्देनजर पूर्व सांसद प्रतिनिधि विष्णुदेव भंडारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पूर्व में कई बार पत्र लिखा था। पुनः डीएम के माध्यम से पीएम को एक ज्ञापन सौंपकर स्मारित किया है। पत्रानुसार मिथिलांचल की सीतामढ़ी – जयनगर, लदनियां, लोकहा, लोकही व निर्मली प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना की लगातार हो रही अनदेखी से इस सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग दुखी हैं।

उक्त रेल लाइन के संबंध में पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर के मुख्य अभियंता मंटू कुमार ने पत्र भेजकर सूचित किया है कि इस परियोजना के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में एक करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। अनपेक्षित धन आवंटित करने के कारण निर्माण कार्य रेलवे बोर्ड में प्रक्रियाधीन है। फिलहाल इस परियोजना के कार्यान्वयन व खर्चे को अस्थाई रूप से फ्रीज कर दिया गया है।
श्री भंडारी ने पीएम के नाम प्रेषित निवेदन पत्र लिखा है कि इस रेल परियोजना को आवश्यक धन उपलब्ध कराने की कृपाकर लोगों के सपने को साकार करने की कृपा करेंगे।

Related Articles

Back to top button