पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे भारत — बोस फाउंडेशन
पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे भारत — बोस फाउंडेशन
जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) नेताजी सुभाष चंद्र बोस फाउंडेशन ने कचहरी कैंपस में शोक सभा आयोजित कर जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में आईबी ऑफीसर मनीष रंजन की हत्या व छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में प्रेशर बम विस्फोट से चेनारी थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के सीआरपीएफ जवान दिलीप पासवान की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है। दिवंगत दोनों आत्माओं की शांति और पीड़ित परिजनों को सहनशक्ति के लिए ईश्वर से कामना की गई और दो मिनट का मौन रखा गया। शोक व्यक्त करते हुए अपने शोक संदेश में फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेंद्र पासवान ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग भारत सरकार से की है। श्री पासवान ने कहा है भारत सरकार आतंकवाद और उसके आका पाकिस्तान के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें। हम देशवासी सभी प्रकार की कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। आज भारत में रहने वाले सभी लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। शोक सभा की अध्यक्षता प्रोफेसर हरिहर सिंह ने किया। शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से इंजीनियर नारायण राय, उपेंद्र राय, राम नारायण पासवान, बनारसी सिंह, गुड्डू पटेल, रासबिहारी सिंह, राजेश कुमार सिंह, अधिवक्ता रमाशंकर सिंह सहित अनेको संभ्रांत नागरिक शामिल थे।
