माकपा कार्यकर्ताओं ने मनाया कार्ल मार्क्स का जयंती





माकपा कार्यकर्ताओं ने मनाया कार्ल मार्क्स का जयंती जे टी न्युज, सहरसा :माकपा जिला पार्टी कार्यालय शारदा नगर में महान अर्थशास्त्री दार्शनिक वैज्ञानिक समाजवाद के पथप्रदर्शक कार्ल मार्क्स के 208 वीं जयंती पर कार्ल मार्क्स के तेल चित्र पर फुल माला देकर जयंती मनाया गया। माकपा जिला मंत्री रणधीर यादव ने कहा दुनिया के महानतम क्रांतिकारी कार्ल मार्क्स का जन्म 05 मई 1818 को जर्मनी के त्रायर में हुआ था। उनकी 208वीं वर्षगांठ पूरी दुनिया के महान क्रांतिकारी में से एक है। मार्क्स के विचारों के बाद दुनिया में एक वैचारिक क्रांति की और सामाजिक क्रांति की सबसे बड़ी लड़ाई की शुरुआत हो गई थी जो दुनिया के अनेक देशों में आज भी संघर्ष जारी है। मार्क्स ने वर्ग संघर्ष की उत्पत्ति के बाद मनुष्य का अभी तक का इतिहास वर्ग संघर्षों का इतिहास रहा है यानी यहां दो वर्ग है एक लुटेरा वर्ग और दूसरा मजदूर वर्ग है। एक मालिक वर्ग और दूसरा मजदूर वर्ग है। पहला वर्ग दूसरे को लूटता और उसका शोषण करता आया है और यह वैज्ञानिक समाजवाद कायम होने तक संघर्ष जारी रहेगा माकपा के वरिष्ठ नेता गणेश प्रसाद सुमन ने कहा कार्ल मार्क्स के विचार ही हैं जो एक दिन पूंजीवादी व्यवस्था शासन का अंत करेंगे, पूंजीवादी लुट मुनाफाखोरी अनन्या और शोषण को समाप्त करेंगे और एक ऐसी दुनिया बन कर रहेगी जिसमें सबको रोटी मिलेगी सबको रोजी मिलेगीं सबको काम मिलेगा, सबको घर मिलेंगे आदि सुरक्षा मिलेंगे। उपस्थित का. कुलानन्द कुमार, नसीम उद्दीन, मनोज शर्मा चन्द्र काला देवी, रंजीत सादा, बालों सादा, रामजतन राम, धर्मेन्द्र सादा रतन सादा सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता ने श्रद्धांजलि दी

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button