आस्था सेवा समिति के बैनर तले परिणय सूत्र में बंधे चार जोडे।

जेटी न्युज।।

नौतन। बाबुल की दुआएं लेती जा तुझको सुखी संसार मिले मायके कि कभी याद ना आए इतना सुखी ससुराल मिले। शिवराजपुर में सामूहिक के बाद विदाई गीत के साथ नगर वासियों नवविवाहित 4 जोडीयो जोड़ियों को उनके सुखमय जीवन के आशीर्वाद के साथ बिदा किया। विदाई के बेला की दृश्य देखकर लड़कियों के परिजनों के साथ साथ वहां उपस्थित नगर वासियों के आंख से आंसू छलक गए। यह दृश्य आस्था सेवा समिति संस्था द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह के बाद विदाई के दौरान था। वहीं संस्था के अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि खातून अनवरी संग नजरे आलम, रोशनी सग जलंधर, सुमन संग धामु, शांति सग राधेश्याम एक दूजे के लिए परिणय सूत्र में बंध गए हैं। दोपहर दूल्हा सज धज कर श्यामपुर शिव मंदिर से‌ घोड़े एवं रथ पर सवार होकर शंकहिया माई का स्थान पर अपने जीवनसाथी को लेने के लिए गाजे बाजे के साथ पहुंच गए। नगर वासियों ने चार जोड़े दूल्हे को जोरदार स्वागत किया। एवं एक ही मंच पर जहां पंडित जी हिंदू रीति रिवाज से मंत्र पढ़े तो दूसरी तरफ मौलवी साहब मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह पढ़ाई। महिलाओं की सुरक्षा हेतु प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त थी। ताकि भीड़ में किसी प्रकार की कोई भगदड़ ना हो। वही इस संस्था के अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि बारातियों के लिए खाने पीने की भी व्यवस्था की गई है।समिति के सदस्यो ने अपने मुख्य अतिथियो को फुलमाला पहनाकर अभिनन्दन किया ।

आस्था सेवा समिति के द्वारा गरीब कन्याओ के सुखमय जीवन के लिए पलंग कुर्सी टेबल बर्तन बिछावन मिठाई आभूषण उपहार स्वरूप भेट दिये गये । इस आयोजन मे अध्यक्ष शैलेश कुमार, कोषाध्यक्ष मनु पाण्डेय सचिव अशोक सोनी ,संचालक उपेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष नन्हे राव उपसचिव मुन्ना यादव महामंत्री लालबाबू साह, मंत्री नंदलाल मुखिया, राजेश तिवारी, मुखिया प्रभु साह,प्रमोद सिंह, तारकेश्वर राव, दिग्विजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह,देवनरायण ठाकुर,सद्स्य मनोज भगत,अरुण सिंह,भोला ठाकुर, दिपू कुमार, जितेन्द्र साह, ललन साह , मुन्ना साह सुनील गुप्ता, राकेश सोनी, रामायण राव, सुरेन्द्र सिंह, सुधीर गुप्ता,सुधीर राव,अमर चौधरी आदि का योगदान सराहनीय रहा है ।

Related Articles

Back to top button