44वां स्थापना दिवस समारोह जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित
44वां स्थापना दिवस समारोह जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित
जे टी न्यूज, खगड़िया : जिला का 44वां स्थापना दिवस समारोह जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में आयोजित की गई,समारोह में काफी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए,खगड़िया कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डाॅo अविनाश कुमार अविनाश ने खगड़िया जिला स्थापना दिवस पर सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उन्होंने कहा कि खगड़िया जिला का उद्घाटन उस समय के कांग्रेसी मुख्यमंत्री डाॅo जगन्नाथ मिश्र आज ही के दिन वर्ष 1981 में किए थे। परन्तु इन 44 सालों में जो विकास की गति होनी चाहिए थी,वह नहीं हो पाया, खगड़िया जिला सात नदियों से घिरा हुआ जिला है,हर साल बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा झेलते हुए किसानों की हालत दयनीय है।यहां कोई कल कारखाना नहीं रहने के कारण खगड़िया के लोग दुसरे राज्यों में पलायन करतें है,जबकि मक्का उत्पादन में अब्बल खगड़िया जिला में एक हाई स्टार्च फैक्टरी खोला जा सकता,है,लेकिन एन डी ए सरकार की उपेक्षा के कारण वह भी नहीं हो पाया है। पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने खगड़िया जिला स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि खगड़िया बिहार का सबसे पिछड़ा जिला है, लेकिन बिहार के एन डी ए सरकार की उपेक्षापूर्ण रवैए के कारण खगड़िया जिला का विकास अवरुद्ध है। समारोह के बाद उपस्थित खगड़िया जिला के प्रखंड/नगर के अध्यक्षों के साथ एक बैठक कर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा निर्देशित कार्यक्रम हर घर कांग्रेस झंडा कार्यक्रम में गति लाने के लिए परिचर्चा के बाद सभी प्रखंड अध्यक्षगण को कांग्रेस का झंडा उपलब्ध कराया गया।
मौके पर जिला प्रवक्ता अरुण कुमार अधिवक्ता,ओबीसी कांग्रेस प्रदेश महासचिव संजय गुप्ता,एससी/एसटी कांग्रेस जिला अध्यक्ष पप्पू कुमार पासवान,जिला सचिव राजीव उर्फ गुड्डू, खगड़िया सदर प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी,गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र चौरसिया, चौथम प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सिंह,मानसी प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष संतोष चन्द्रवंशी, नगर कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार,कांग्रेसी चंदन कुमार यादव,देवानंद ठाकुर,अनिल लहेरी आदि उपस्थित थे।


