इंडिया गठबंधन समन्वय समिति खगड़िया के गठन हेतु बैठक
इंडिया गठबंधन समन्वय समिति खगड़िया के गठन हेतु बैठक
जे टी न्यूज, खगड़िया: गुरुवार को कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला रास्ट्रीय जनता दल कार्यालय में इंडिया गठबंधन समन्वय समिति खगड़िया के गठन हेतु बैठक की गई। पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के अध्यक्षता में बैठक की गई।
बैठक का मुख्य रूप से इंडिया गठबंधन जिला समन्वय समिति के गठन, प्रखंड समन्वय समिति का गठन एवं 20 मई 2025 को ट्रेड यूनियन के द्वारा होने वाली आम हड़ताल का समर्थन को लेकर किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इंडिया गठबंधन समन्वय समिति के संयोजक पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव होंगे। सदस्य राजद जिला प्रधानमहासचिव नंदलाल मंडल,सीपीआईएम राज्य सचिव मंडल सदस्य संजय कुमार, सीपीआईएम जिला सचिव सुरेन्द्र प्रसाद महतो,सीपीआई एम एल जिला सचिव अरुण कुमार दास,सीपीआई एम एल के शैलेंद्र वर्मा,वीआईपी जिलाध्यक्ष मनोहर सहनी, वीआईपी के जिला प्रधानमहासचिव धर्मवीर सहनी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ०अविनाश कुमार अविनाश,कॉंग्रेस जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार, सीपीआई राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभाशंकर सिंह,जिला सचिव प्रभाकर प्रसाद सिंह बने हैं।
18 मई 2025 दिन रविवार को प्रखंड समन्वय समिति गठन के लिए जिला समन्वय समिति की बैठक दिन के 02 बजे से किया जायेगा। इंडिया गठबंधन के प्रखंड समन्वय समिति में सभी प्रखंडों से कम से कम दो साथी को लिया जायेगा।
20 मई को होने वाले ट्रेड यूनियन हड़ताल के समर्थन में इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति का बैनर को लेकर मार्च करते हुए सड़क पर निकलेंगे।
इंडिया गठबंधन के प्रखंड समन्वय समिति के गठन के बाद महागठबंधन की सत्रह महीने के सरकार में बिहार में जो यह आरक्षण का दायरा बढ़ाने का काम एवं अन्य बिहार के विकास के लिए कार्य किये हैं उसे जन जन तक पहुचाने काम करेंगे।
इंडिया गठबंधन के जिला समन्वय समिति के गठन के बैठक में सदस्य के अलावे युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव,पंचायतीराज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकिशोर राज,राजदक्ष जिला मीडिया प्रभारी सह पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार मौजूद थे।



