जिला पदाधिकारी मधेपुरा तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय सह समीक्षात्मक बैठक

 

जिला पदाधिकारी मधेपुरा तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय सह समीक्षात्मक बैठक जे टी न्यूज, मधेपुरा :- जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय सह समीक्षात्मक बैठक आहुत की गई। बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, मधेपुरा मो0 तारिक, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अमन कुमार, सिविल सर्जन, मधेपुरा श्री मिथिलेश ठाकुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, मधेपुरा मो0 सैयद अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी, मधेपुरा/उदाकिशुनगंज सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा माननीय उच्च न्यायालय, पटना में पूर्व से लंबित एमजेसी, सीडब्ल्यूजेसी एवं एलपीए वाद में नियमानुसार प्रतिशपथ दायर करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के क्रम में सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मूलभूत सुविधा यथा-शौचालय, पेयजल एवं बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निदेश दिया गया। माननीय मुख्यमंत्री बिहार के प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं की समीक्षा की गई एवं कार्य निष्पादन में तीव्रता लाने हेतु निदेश दिया गया।
विगत दिशा की बैठक के कार्यवाही प्रारूप के अनुसार सभी संबंधित पदाधिकारियों को परिवाद/लंबित मामलों के निष्पादन हेतु निदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त डॉ0 अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत महादलित टोलों में आयोजित विशेष विकास शिविर/महिला संवाद में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निदेश दिया गया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button