23 जून को खगड़िया को मिलेगी एक और बड़ी सौगात
23 जून को खगड़िया को मिलेगी एक और बड़ी सौगात
जे टी न्यूज, खगड़िया(गीता कुमार): आगामी 23 जून को खगड़िया में लगभग 150 करोड़ की लागत से 50 हजार मीट्रिक टन की क्षमता वाले नवनिर्मित साइलो गोदाम का केंद्रीय मंत्री एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी , विजय कुमार सिन्हा तथा खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा के मौजूदगी में विधिवत उद्घाटन किया जाएगा
इस साइलो गोदाम से न केवल क्षेत्र के हजारों किसानों को सीधे लाभ मिलेगा, बल्कि इससे अनाज का गुणवत्तापूर्ण भंडारण संभव होगा एवं डीलरों व क्षेत्र के लाभुकों को खराब गुणवत्ता के अनाज मिलने की शिकायत दूर होगी। साथ ही साथ, इससे स्थानीय आमजनों के लिए रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे। जल्द ही सांसद के द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि इस जगह स्थानीय किसान का गेहुँ क्रय केंद्र का भी जल्द चालू हो जिससे हमारे स्थानीय किसान बंधु सीधे खेत से यहाँ सही कीमत पर अपना गेहूँ को बेच सकेंगे।


