लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी का निधन

जेटी न्युज
मोतिहारीlपु०च०
बिहार लोक निर्माण विभाग अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के तत्वाधान में सोमवार को जल संसाधन विभाग से सेवा निवृत्त कर्मचारी नेता बम शंकर सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गयाl सर्वप्रथम संघ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिला मंत्री ने बताया कि उनका निधन उनके पैतृक गांव मुंगेर में हो गई। उनकी सेवा नेपाल के बहुआरी से शुरू हुई और वर्ष 2002 में मोतिहारी से सेवा निवृत्त हुए। सेवाकाल में भी अपनी ईमानदारी छवि के लिए जाने जा रहे हैं थे। वहीं कर्मचारियों के लिए हमेशा संघर्षशील आवाज बुलंद करते रहे।उनके निधन से कर्मचारियों में शोक व्याप्त है।

शोक व्यक्त करने वालों में पंकज सिन्हा , केशव तिवारी ,प्रणव कुमार ,विजय बहादुर सिंह, सत्येंद्र तिवारी ,अनीता स्वरूप ,उमेश कुमार, विजय सिंह ,विपिन पांडे ,अर्जुन कुमार उमेश कुमार ,मुकेश थापा , कामाख्या नारायण सिंह ,राजा बाबू ,अर्जुन चौरसिया , सुरेश शाह ,विनय कुमार संजय पांडे ,अजय सिंह,राकेश कुमार भवन राम,प्रमोद कुमार प्रजापति, श्री लक्ष्मण पंडित आदि उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी पंकज सिन्हा ने दी ।

Related Articles

Back to top button