राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के द्वारा खानपुर प्रखंड के कई जगहों पर भ्रमण
राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के द्वारा खानपुर प्रखंड के कई जगहों पर भ्रमण
जे टी न्यूज, समस्तीपुर: राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के द्वारा खानपुर प्रखंड के कई जगहों पर भ्रमण करके नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विचारों को आम-आवाम को बतलाया गया l इस अवसर पर राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव चंदन सहनी ने कहा कि राजद की सरकार बनी तो 200 यूनिट बिजली फ्री दिया जायेगा l साथ ही पेंशन 1100 से बढ़ाकर 1500 एवं माई बहन योजना के तहत सभी मां बहनों को 2500 रुपया प्रति माह दिए जाएंगे l इसके साथ ही स्मार्ट मीटर हटाकर पुराना मीटर लगाया जाएगा l जिससे आम जनता को राहत मिलेगी l घरेलू गैस सिलेंडर मात्र 500 रूपये में मिलेगा तथा लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे l


