प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित समीक्षा बैठक

राजनगर अंचल सह प्रखंड कार्यालय पर सीपीएम का विशाल प्रदर्शन होगा - शशिभूषण प्रसाद

डबल इंजन की सरकार वादा पूरा करने पूरी तरह विफल – दिलीप झा / राजनगर अंचल सह प्रखंड कार्यालय पर सीपीएम का विशाल प्रदर्शन होगा – शशिभूषण प्रसाद जे टी न्यूज, मधुबनी.
आज भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी( मार्क्सवादी) राजनगर के रांटी,बरमोतरा,बरैई टोल पार्टी मार्क्सवादी का रांटी में बैठक आयोजित हुई, बैठक की अध्यक्षता कैलाश पासवान ने किया, बैठक में सीपीएम जिला सचिव मंडल सदस्य दिलीप झा, सीपीएम जिला सचिव मंडल सदस्य शशिभूषण प्रसाद, सीपीएम जिला कमिटि सदस्य व दलित शोषण मुक्ति मोर्चा के संजोजक विजय पासवान मौजूद थे, बैठक को संबोधित करते हुए दिलीप झा ने कहा कि बिहार के डबल इंजन सरकार अपने वादे को भूल गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गरीब विरोधी है नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार जी के राज में गरीब भूमिहीन और गरीब हो गया, मजदूरों की हालात खराब है, किसान आत्महत्याएं कर रहा है, बिहार में नौकरशाही चरम पर है, सत्ता अपराधियों के बचाव में उतरे हुआ है, डबल इंजन की सरकार वेलगाम चूंकि है, मोदीजी के सभा सरकारी सभा में तब्दील हो गया है, प्रशासन जबरन रसोइया,आशा, जीविका को उठा उठा कर मोदी जी के सभा में ले जाकर जुमला सुनवा रहे हैं, बिहार की हालात काफी दयनीय है, सीपीएम जिला सचिव मंडल सदस्य शशिभूषण प्रसाद ने कहा कि राजनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर 30 जून को विशाल प्रदर्शन होगी जिसमें रांटी भूमिहीन परिवारों को 10 डिसमिल जमीन का आवासीय पर्चा देने, विधुत लगाने, सड़क निर्माण करने, चापाकल की व्यवस्था करने, राशनकार्ड बनाने, राशनकार्ड में से नाम छंटनी पर रोक लगाने सहित अन्य सवालों पर जोरदार प्रदर्शन होगी जिसमें कई नेता शिरकत करेंगे, बैठक में विजय पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार के सरकार में दलितों पर हमला तेज हो गया है उन्होंने प्रखंड के लोगों से अपील करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में प्रदर्शन में हिस्सा लेने की जरूरत है। बैठक में रेखा देवी, बीबी खातून, लक्ष्मी पासवान, खुशबू खातून सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button