अलौली गढ़ घाट पर पुल निर्माण कार्य हुई प्रारंभ, फरकिया वासियों में खुशियों का उठी लहर हर्ष व्यक्त
अलौली गढ़ घाट पर पुल निर्माण कार्य हुई प्रारंभ, फरकिया वासियों में खुशियों का उठी लहर हर्ष व्यक्त
जे टी न्यूज, अलौली/ खगड़िया:
वर्षों का सपना हुआ सरकार, फरकिया का सर्वांगीण विकास हेतु होगा मील का पत्थर साबित – किरण देव यादव
अलौली। फरकिया मिशन देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने बताया कि 19 अगस्त को अलौली गढ़ घाट पर पूजा अर्चना, भजन कीर्तन एवं ध्वजारोहण के पश्चात 9 पीलर का पूल निर्माण कार्य प्रारंभ की गई। तथा प्रसाद वितरण एवं भोज का आयोजन किया गया। पूल निर्माण कार्य प्रारंभ होने से चहुंओर हर्ष व्याप्त है। खबर सुनते ही फरकिया वासियो में खुशी का लहर दौड़ गई।
पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह खगड़िया जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि समाजसेवियों के द्वारा सामूहिक रूप से प्रथम पिलर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। बरसों का सपना साकार हुआ। बरसों का प्रयास संघर्ष रंग लाया। उन्होंने कहा कि कौन कहता है कि आसमान में सुराख नहीं हो सकता, जरूरत है तबीयत से एक पत्थर उछालो यारो,,, जल सत्याग्रह जैसे चरणबद्ध आंदोलन की जीत हुई।
श्री यादव ने कहा कि पूल निर्माण कार्य होने से फरकिया क्षेत्र एवं फरकिया वासियों तथा दरभंगा समस्तीपुर बेगूसराय खगड़िया सहरसा सुपौल जिले के भविष्य के लिए मिल का पत्थर साबित होगा एवं सर्वांगीण विकास होगा। कोशीअंचल एवं मिथिलांचल की दूरी सिमट जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सादाबाद एवं फरकिया वासियो को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दिया। कहा कि फरकिया वासियों के आंदोलन का जीत हुआ।
संवेदक ब्रजकिशोर राय ने कहा कि प्राथमिकता के तौर पर ढाई 3 वर्ष के समय निर्धारित सीमा के अंदर पूल निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्य प्रारंभ करने में समाजसेवियों के आपसी सहयोग के लिए फरकिया वासियों को धन्यवाद ज्ञापन किया।
पुल निर्माण शुभारंभ कार्यक्रम में समाजसेवी किरण देव यादव, राजेश मंडल, अनु मंडल, संजय यादव, मुकेश यादव, फूलो यादव, रामू कुमार, विनोद यादव हरिनंदन यादव दिनेश शाह संजय कुमार आदि ने भाग लिया एवं संघर्ष की सराहना किया। सबों ने एक स्वर में निर्माण कार्य जल्द पूरा होने की कामना किया।


