जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित
जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई।
जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित
जे टी न्यूज, मधुबनी.
जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सदर अस्पताल मधुबनी के कुल 6 विभाग – आकस्मिक विभाग, एस०एन०सी०यू, रक्त केंद्र, प्रसव कक्ष, एम०ओ०टी० एवं एडमिन के प्रमाणीकरण पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि प्रसव कक्ष एवं एम०ओ०टी० के प्रमाणीकरण हेतु इंटरनल असेसमेंट के उपरांत प्राप्त gaps को शीघ्र दूर करने की कार्यवाही की जाएगी, ताकि समय पर अस्पताल का प्रमाणीकरण सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अस्पताल के सामान्य कचरा कलेक्शन सेंटर के निर्माण हेतु एस्टीमेट प्राप्त कर शीघ्र निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा।
अस्पताल परिसर में जल जमाव की समस्या को देखते हुए 10 HP का डिवाटरिंग पंप भाड़े पर लेकर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्णय लिया गया।
जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाएं आमजन तक पूरी सहजता और सुगमता के साथ पहुंचे इसे हर हाल में सुनिश्चित करे.


