एमयू के 4 स्वयंसेवक एडवेंचर कैंप के लिए चयनित और कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता मूल्यांकन हेतु नामित

मुंगेर विश्वविद्यालय की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर- कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार मुंगेर विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात- कुलसचिव डाॅ घनश्याम राय

एमयू के 4 स्वयंसेवक एडवेंचर कैंप के लिए चयनित और कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता मूल्यांकन हेतु नामित

मुंगेर विश्वविद्यालय की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर- कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार

मुंगेर विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात- कुलसचिव डाॅ घनश्याम राय

जे टी न्यूज, मुंगेर: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) और क्षेत्रीय निदेशालय पटना के निर्देशानुसार दिनांक 09-12-2025 से 19-12-2025 तक अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ माउन्टेनीयरिंग एण्ड रिवर राफ्टिंग सेंटर, पिरडी (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित साहसिक शिविर में बिहार के तीन विश्वविद्यालयों के 10 एनएसएस स्वयंसेवक एवं एक कार्यकम अधिकारी को सहभागिता करनी है। बिहार के तीन विश्वविद्यालय की सूची इस प्रकार है :-
1. टी० एम० बी० विश्वविद्यालय, भागलपुर
2. मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर और
3. बी० एन० एम० विश्वविद्यालय, मधेपुरा
मुंगेर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुंगेर विश्वविद्यालय से 4 स्वयंसेवकों का चयन किया गया है। मुंगेर विश्वविद्यालय से चयनित स्वयंसेवकों की सूची इस प्रकार है :-


1. बीआरएम कॉलेज, मुंगेर से श्रीति कुमारी
2. आर डी कॉलेज शेखपुरा से बिक्की कुमार
3. डी एस एम कॉलेज, झाझा से राजीव कुमार
4. जेआरएस कॉलेज, जमालपुर से वैष्णवी कुमारी
शिविर अवधि में प्रतिभागियों को आयोजक द्वारा यात्रा भत्ता, निःशुल्क भोजन एवं आवास उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को 01 जोड़ी ट्रैक सूट, 01 जोडी जूता एवं मोजा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय कार्यालय द्वारा दिया जाएगा। इस कार्यकम में भाग लेने के लिए सभी स्वयंसेवकों का माई भारत पोर्टल पर रा०से०यो० स्वयंसेवक के रूप में पंजीकृत होना आवश्यक है।
वही दूसरी ओर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के कार्यालय द्वारा माई भारत पोर्टल पर आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता 2025 के मूल्यांकन देशभर से 30 कार्यक्रम समन्वयक करेंगे। बिहार से दो विश्वविद्यालयों और मूल्यांकनकर्ताओं को नामित कर किया गया है । 16 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक मूल्यांकन किया जाएगा। बिहार से दो नामित किए गए मूल्यांकनकर्ता में से एक मुंगेर विश्वविद्यालय से कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह है।
मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डाॅ) संजय कुमार ने कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित शिविर में पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर, राष्ट्रीय एकता शिविर और एडवेंचर कैंप में मुंगेर विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों का चयन एनएसएस की सक्रियता का परिणाम है। मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ घनश्याम राय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक और कार्यक्रम समन्वयक का चयन गर्व की बात है। यह चयन नहीं बल्कि प्रतिभा का सम्मान है। कुलपति महोदय का नेतृत्व क्षमता और कार्यक्रम समन्वयक की मेहनत ने राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय की अपनी पहचान बनी है। इस सफलता पर विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों, संबंधित कॉलेज के प्राचार्य और कार्यक्रम पदाधिकारी ने बधाई दिया है।

Related Articles

Back to top button