गन्ना का दाम 550 रूपये निर्धारित करो
गन्ना का दाम 550 रूपये निर्धारित करो

जे टी न्यूज, नईदिल्ली: अखिल भारतीय गन्ना किसान महासंघ की केन्द्रीय कमिटी की बैठक का. डी. रबिन्द्रन की अध्यक्षता में हरकिशन सिंह सुरजीत भवन दिल्ली में प्रारंभ हुई।अपने अध्यक्षीय भाषण में का. रबिन्द्रन ने बताया कि 2024–25 में 10.24% रिकवरी के आधार पर गन्ना का दाम 340 रुपये प्रति क्विंटल तथा 2025–26 में 10.25% रिकवरी पर 365 रुपए प्रति क्विंटल गन्ना का दाम निर्धारित हुआ।
अखिल भारतीय गन्ना किसान महासंघ के महासचिव पुष्पेंद्र त्यागी ने बताया कि शुगर कन्ट्रोल एक्ट 1966 में संशोधन कर के केंद्रीय सरकार ने कॉरपोरेट और मिल मालिकों को लाभ पहुंचाने के लिए लाया है।जिसका विरोध हमलोगों ने किया है।अभी उस प्रस्ताव को वापस ले लिया है।

बैठक को राष्ट्रीय वित्त सचिव प्रभुराज नारायण राव,बलवान सिंह,भारत राज,बाबूराम यादव,सी पेरूमल,शिवप्रसाद देवली, मार्टिलिंग गौड़ा,जगदीश पटेल,सुंदर सिंह,सुनील मलिक आदि ने संबोधित किया।
बैठक ने निर्णय कि गन्ना किसानों के सवाल पर राष्ट्रीय स्तर पर सितंबर में सेमिनार किया जायेगा।नवंबर से चीनी मिल स्तर पर दिसंबर तक सम्मेलन ,राज्य स्तर पर अप्रैल 27 तक राज्य सम्मेलन तथा अगस्त में अखिल भारतीय सम्मेलन महाराष्ट्र में होगा।


