अब रूपहले पर्दे पर जीवंत होगी ‘मैला आँचल’ के सर्जक फणीश्वर नाथ ‘रेणु’ की कहानी जे टी न्यूज़, अररिया : सीमांचल की माटी से निकले महान साहित्यकार, पद्मश्री सम्मानित कथाकार फणीश्वर नाथ ‘रेणु’ का जीवन अब बड़े पर्दे पर साकार होने जा रहा है। हिंदी साहित्य को ‘मैला आँचल’ जैसी कालजयी कृति देने वाले रेणु के जीवन, संघर्ष, साहित्य और सामाजिक सरोकारों पर आधारित फिल्म निर्माण की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस ऐतिहासिक पहल को सीमांचल की सांस्कृतिक विरासत के लिए एक नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि यह केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि सीमांचल की पहचान, संस्कृति और साहित्य को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि रेणु ने अपने साहित्य के माध्यम से जिस ग्रामीण भारत, लोकजीवन, मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक समरसता को शब्द दिए, वही अब सिनेमा के जरिए करोड़ों लोगों तक पहुंचेगा। सांसद ने बताया कि फिल्म निर्माण की प्रक्रिया को प्रामाणिक स्वरूप देने के लिए मुंबई से प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक फूल सिंह अपनी पूरी टीम के साथ सीमांचल पहुंचे हैं। टीम इन दिनों रेणु जी के जीवन से जुड़े स्थलों, उनके पैतृक गांव, साहित्य की पृष्ठभूमि, लोकसंस्कृति, रीति-रिवाज, बोली-बानी और सामाजिक परिवेश का गहन अध्ययन कर रही है, ताकि फिल्म में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व का वास्तविक एवं प्रभावशाली चित्रण किया जा सके। उन्होंने कहा कि फणीश्वर नाथ ‘रेणु’ केवल एक लेखक नहीं, बल्कि भारतीय ग्रामीण जीवन के सबसे सशक्त दस्तावेजकार थे। उनकी रचनाओं ने गांव, किसान, लोकसंस्कृति, सामाजिक विषमताओं और मानवीय रिश्तों को जिस संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया, वह विश्व साहित्य में भी विशिष्ट स्थान रखता है। ऐसे महान साहित्यकार के जीवन पर बनने वाली फिल्म नई पीढ़ी को उनकी विचारधारा, संघर्ष और साहित्यिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करेगी। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने विश्वास जताया कि इस फिल्म के माध्यम से अररिया, फारबिसगंज, औराही हिंगना सहित पूरे सीमांचल की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पर्यटन संभावनाओं को नई पहचान मिलेगी। इससे क्षेत्र के लोक कलाकारों, साहित्यकारों और स्थानीय प्रतिभाओं को भी राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने क्षेत्र के साहित्यकारों, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक सांस्कृतिक अभियान में सक्रिय सहयोग दें और अपने सुझाव साझा करें, ताकि फिल्म तथ्यपरक, प्रामाणिक और ऐतिहासिक दृष्टि से समृद्ध बन सके। सांसद ने मुंबई से आए निर्माता-निर्देशक फूल सिंह एवं उनकी पूरी टीम का सीमांचल की धरती पर स्वागत करते हुए कहा कि यह फिल्म आने वाली पीढ़ियों के लिए रेणु जी के व्यक्तित्व, साहित्य और मानवीय मूल्यों का जीवंत दस्तावेज सिद्ध होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रयास सीमांचल की सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। प्रेस वार्ता के अंत में सांसद ने मीडिया की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज और संस्कृति के बीच मजबूत सेतु का कार्य करती है। उन्होंने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया इस ऐतिहासिक पहल को जन-जन तक पहुंचाकर रेणु जी की साहित्यिक विरासत को और अधिक व्यापक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अब रूपहले पर्दे पर जीवंत होगी ‘मैला आँचल’ के सर्जक फणीश्वर नाथ ‘रेणु’ की कहानी जे टी न्यूज़, अररिया :…
Read More »पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर मंत्री रामकृपाल यादव का जाना हालचाल
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर मंत्री रामकृपाल यादव का जाना हालचाल जे टी न्यूज, पटना: जेडीयू के…
Read More »गन्ना किसानों को बड़ी सौगात: सत्यापित बीज उत्पादन पर मिलेगा ₹260 प्रति क्विंटल अनुदान
गन्ना किसानों को बड़ी सौगात: सत्यापित बीज उत्पादन पर मिलेगा ₹260 प्रति क्विंटल अनुदान जे टी न्यूज, पटना: बिहार सरकार ने…
Read More »ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में विद्वत परिषद् की बैठक आयोजित
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में विद्वत परिषद् की बैठक आयोजित जे टी न्यूज, दरभंगा: ललित नारायण…
Read More »सदर अस्पताल में डीएम की अचानक रेड! डॉक्टरों-कर्मचारियों में मचा हड़कंप, लापरवाही पर सख्त चेतावनी
सदर अस्पताल में डीएम की अचानक रेड! डॉक्टरों-कर्मचारियों में मचा हड़कंप, लापरवाही पर सख्त चेतावनी जे टी न्यूज, सासाराम(रोहतास)रोहतास जिलाधिकारी…
Read More »सदर अस्पताल में डीएम की अचानक रेड! डॉक्टरों-कर्मचारियों में मचा हड़कंप, लापरवाही पर सख्त चेतावनी जे टी न्यूज, सासाराम(रोहतास)रोहतास जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्र ने मंगलवार देर शाम सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा दिया। बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचे डीएम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं,डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति,मरीजों को मिल रही सुविधाओं और साफ-सफाई का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी,ट्रॉमा सेंटर, मातृ-शिशु अस्पताल,विभिन्न वार्डों सहित कई महत्वपूर्ण विभागों का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति का सत्यापन कराया तथा मरीजों से सीधे बातचीत कर इलाज,दवा,जांच और अन्य सुविधाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। डीएम ने अस्पताल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी मरीज को इलाज,जांच या दवा के लिए अनावश्यक इंतजार नहीं कराया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा सभी स्वास्थ्य सेवाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी अपने-अपने कार्यस्थल पर निर्धारित समय पर उपस्थित रहें और पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। स्वास्थ्य सेवाओं में अनुशासन,पारदर्शिता और जवाबदेही से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे। निरीक्षण के दौरान डीएम ने नगर निगम की टीम के साथ सदर अस्पताल परिसर में जलजमाव की समस्या का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने नगर आयुक्त को जलनिकासी की समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए,जिससे मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर उप विकास आयुक्त विजय कुमार पाण्डेय,नगर आयुक्त तथा अन्य वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहें।
सदर अस्पताल में डीएम की अचानक रेड! डॉक्टरों-कर्मचारियों में मचा हड़कंप, लापरवाही पर सख्त चेतावनी जे टी न्यूज, सासाराम(रोहतास)रोहतास जिलाधिकारी…
Read More »सदर अस्पताल में डीएम की अचानक रेड! डॉक्टरों-कर्मचारियों में मचा हड़कंप, लापरवाही पर सख्त चेतावनी
सदर अस्पताल में डीएम की अचानक रेड! डॉक्टरों-कर्मचारियों में मचा हड़कंप, लापरवाही पर सख्त चेतावनी जे टी न्यूज, सासाराम(रोहतास)रोहतास जिलाधिकारी…
Read More »मानसी बाजार में फिर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटते ही दोबारा सज गईं दुकानें
मानसी बाजार में फिर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटते ही दोबारा सज गईं दुकानें सातवीं बार भी नहीं मिली जाम से…
Read More »मानसी में पोलियो अभियान का बीडीओ-सीओ ने किया निरीक्षण, अधिकारियों ने टीमों को दिए आवश्यक निर्देश “कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहे” : बीडीओ राजीव कुमार
मानसी में पोलियो अभियान का बीडीओ-सीओ ने किया निरीक्षण, अधिकारियों ने टीमों को दिए आवश्यक निर्देश “कोई भी बच्चा पोलियो…
Read More »सुपौल।ए आई वाई एम के प्रतिनिधिमंडल ने महापंजीयक और जनगणना आयुक्त से की मुलाकात
सुपौल।ए आई वाई एम के प्रतिनिधिमंडल ने महापंजीयक और जनगणना आयुक्त से की मुलाकात जे टी न्यूज, सुपौल: 2027 की…
Read More »