मानसी में पोलियो अभियान का बीडीओ-सीओ ने किया निरीक्षण, अधिकारियों ने टीमों को दिए आवश्यक निर्देश “कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहे” : बीडीओ राजीव कुमार

मानसी में पोलियो अभियान का बीडीओ-सीओ ने किया निरीक्षण, अधिकारियों ने टीमों को दिए आवश्यक निर्देश

“कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहे” : बीडीओ राजीव कुमार

जे टी न्यूज, खगड़िया: जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत पश्चिमी ठाठा पंचायत के बख्तियारपुर गांव में चल रहे पल्स पोलियो अभियान का बुधवार को मानसी बीडीओ राजीव कुमार, सीओ मो. आमिर हुसैन एवं जीविका बीपीएम घनश्याम दीनबंधु ने संयुक्त रूप से क्षेत्र भ्रमण कर निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने वाली टीमों के कार्यों का जायजा लिया तथा अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान बीडीओ राजीव कुमार ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान बच्चों के स्वस्थ भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उन्होंने सभी टीमों को निर्देश देते हुए कहा कि “कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से छूटना नहीं चाहिए। प्रत्येक घर तक पहुंचकर शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित करें।” वहीं सीओ मो. आमिर हुसैन ने कहा कि पोलियो उन्मूलन में जनभागीदारी की अहम भूमिका है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।जीविका बीपीएम घनश्याम दीनबंधु ने कहा कि जीविका दीदियां भी अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि घर-घर संपर्क कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जिससे कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे।

इधर सीएससी प्रभारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने बताया कि प्रखंड में पल्स पोलियो अभियान पूरी गंभीरता के साथ चलाया जा रहा है। सभी निर्धारित बूथों एवं घर-घर भ्रमण करने वाली टीमों को आवश्यक दवाएं और संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि अभियान के दौरान अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंद जिंदगी की खुराक अवश्य दिलाएं
निरीक्षण के दौरान बीएएम धर्मेंद्र कुमार, बीसीएम सचिन कुमार सहित पोलियो अभियान से जुड़े स्वास्थ्यकर्मी एवं टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button