ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में विद्वत परिषद् की बैठक आयोजित

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में विद्वत परिषद् की बैठक आयोजित

जे टी न्यूज, दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में विद्वत परिषद् की बैठक हाइब्रिड मोड में कुलपति के आवासीय सभाकक्ष में आयोजित की गई, जिसमें कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में प्रो एच के सिंह, प्रो लावण्य कीर्ति सिंह ‘काव्या’, डॉ शशि भूषण राय, प्रो मुश्ताक अहमद, प्रो संजीव कुमार मिश्र, प्रो अशोक कुमार मेहता, प्रो अरुण कुमार कर्ण, प्रो अनीश अहमद, प्रो संजय झा, प्रो अजय कुमार, प्रो विमल कुमार, प्रो उमेश कुमार, प्रो नारायण झा, प्रो इफ्तेखार अहमद, डॉ दिव्या रानी हंसदा, डॉ फूलो पासवान, डॉ अनिल कुमार चौधरी, डॉ राजकुमार साह, डॉ एस एन राय, डॉ शिखर वासिनी, डॉ सविता वर्मा, डॉ आरती साह, डॉ अनुरंजन, डॉ कृष्णकान्त झा, डॉ आमिर अली खान, डॉ मुकेश कुमार, डॉ अनिल कुमार मंडल, डॉ वीरेन्द्र कुमार चौधरी, मो गाजी सलाउद्दीन आदि उपस्थित थे।
बैठक में विद्वत परिषद् की दिनांक 24. 06. 26 को संपन्न बैठक के निर्णयों की संपुष्टि की गई तथा बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त स्नातकोत्तर एक वर्षीय एवं दो वर्षीय अध्यादेश तथा विनियम को संशोधन के साथ स्वीकृत किया गया तथा इसे आवश्यक कार्यवाही हेतु लोक भवन को प्रेषित करने का अनुरोध किया गया। वहीं कुलाधिपति कार्यालय से प्राप्त सीबीसीएस स्नातक स्तरीय सेमेस्टर-4 (AEC-4) के एनएसएस पाठ्यक्रम की स्वीकृति दी गई। कुलाधिपति कार्यालय द्वारा प्राप्त स्नातकोत्तर दो वर्षीय (सेमेस्टर- एक एवं दो) को अनुमोदित किया गया। तत्पश्चात सदस्यों ने संशोधित विनियमन एवं पाठ्यक्रम सहित अन्य विषयों को अंतिम स्वीकृति हेतु कुलाधिपति के पास भेजने का निर्णय लिया। बैठक में बिहार लोक भवन, पटना के पत्र के आलोक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत सीबीसी 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (पंचम सेमेस्टर) के अंतर्गत द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के बाद एग्जिट प्वाइंट पर इंटर्नशिप कार्यक्रम की दिशा- निर्देशिका एवं अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (AEDP) के मंजूर किए गए अध्यादेश और नियमों में प्रस्तावित संशोधन को भी मंजूरी दी गई।

 

वहीं निर्धारित मापदंडों को पूरा करने वाले बीएड पाठ्यक्रम संचालित अंगीभूत कॉलेजों में एम इन एजुकेशन कार्यक्रम प्रारंभ करने का अनुमोदन किया गया। आरके कॉलेज, मधुबनी में चालू 2026 सत्र से एमबीए की साठ सीटों पर नामांकन की स्वीकृति दी गई। साथ ही स्नातकोत्तर वनस्पति विभाग में इस सत्र से पुनः बायो टेक्नोलॉजी की पढ़ाई प्रारंभ करने की अनुमति दी गई और इसकी प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने हेतु विभागाध्यक्ष को अधिकृत किया गया।
बैठक का प्रारंभ कुलपति की अनुमति से कुलसचिव डॉ दिव्या रानी हंसदा ने करते हुए सदस्यों का स्वागत किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डीएसडब्ल्यू प्रो अशोक कुमार मेहता द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button