प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष के संयुक्त अध्यक्षता मे चैती दुर्गा,रामनवमी और रमजान पर्व शांतिपूर्वक ढंग से मनाने के लिए बैठक आयोजित

जेटी न्यूज बिस्फी।

बिस्फी थाना परिसर में गुरुवार को चैती दुर्गा पूजा,रामनवमी, एवं रमजान पर्व को लेकर बीडीओ अहमर अब्दाली की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक कि गई।बैठक में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी,एवं चैती दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में रामनवमी,चैती दुर्गा पूजा एवं रमजान का पर्व सरकार के गाईडलाइन के अनुसार घर पर ही मनाने का निर्णय लिया गया। बीडीओ अहमर अब्दाली ने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए इस बार सादे समारोह मेंं पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनावे।उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान संस्कृति कार्यक्रम,जुलूस,डीजे साउंड नही बजेगा।कोविड-19 के बढ़ते दूसरे लहर को देखते हुए सभी को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने शांति समिति के बैठक में आये सदस्यों से सरकार के गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश देते हुए भीड़ भाड़ नही करने, मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निर्देश दिया।थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व को शांति पूर्वक मनाए। उपद्रवी पर पुलिस की पैनी नजर रहेगा।बैठक में एसआई सुभाष सिंह,एएसआई सुरेश चौधरी, एएसआई राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, एएसआई उदय सिंह, एएसआई हरेंद्र राय, पैक्स अध्यक्ष विष्णुदेव यादव,झरीलाल यादव,अशोक कुशवाहा, मुखिया मनोज साह सरपंच संतोष झा,सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button