एक ही रात में लाखों की चोरी, चोरों ने दुकानों का ताला तोड़ कर दिया घटना को अंजाम, मौके पर पहुंची पुलिस, अग्रवाल कार्रवाई जारी करते हैं





एक ही रात में लाखों की चोरी, चोरों ने दुकानों का ताला तोड़ कर दिया घटना को अंजाम, मौके पर पहुंची पुलिस, अग्रवाल कार्रवाई जारी करते हैं।

जेटी न्यूज़

समस्तीपुर :: – जिला अंतर्गत कालपुरपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर चौक पर बीती रात कोनों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिसमें लाखों रुपए की चोरी की गई।

आपको बता दें कि बिरसिंहपुर चौक पर अवगत गोपालपुर पंचायत के झहुरी ग्राम निवासी प्रमोद राय के बालू गिट्टी की दुकान दिव्य शक्ति ट्रेडर्स में चोरों ने बीती रात खंती के द्वारा दुकान का दरवाजा तोड़ गल्ला से रे, धर्मेंद्र कुमार के आटा चक्की का दरवाजा तोड़कर, दौलत सहनी के मुर्गा की दुकान का जाली फाड़ कर गले से रुपया चुरा लिया। साथ ही सबसे बड़ी घटना को जो चोरों ने अंजाम दिया है वह बिरसिंहपुर हाट परिसर में अवस्थित शिवनाथ पासवान के दुकान और फिनो बैंक के संचालक का एक लैपटॉप और डेढ़ लाख रुपये चुरा लिया।

आपको बता दें कि आए दिन चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है और पुलिस इसे सुलझाने में नाकामयाब है। बीते दिनों भी कलपुर और परतापुर में चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है लेकिन थाना की गिरफ्त से बाहर। चोर बार-बार पुलिस को धता बताकर भागने में कामयाब हो रहे हैं लेकिन पकड़ से वंचित हैं। वहीं स्थानीय ग्रामीणों की माने तो वे लोग पुलिस के गस्ती पर भी संदेह पैदा कर रहे हैं। जबकि जहां चोरी हुई है वहां से केवल 50 कदम की दूरी पर सैफ के जवानों का डेरा है उसके बावजूद भी चोरों ने बेखौफ चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वर्तमान में स्थानीय थाना को सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि अति शीघ्र थोंस की गिरफ्तारी की जाएगी, जांच जारी है।

Website editor:- chandan kkumar

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button