जिलाधिकारी सुपौल की अध्यक्षता में जनगणना 2027 से संबंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

जिलाधिकारी सुपौल की अध्यक्षता में जनगणना 2027 से संबंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

 

जे टी न्यूज, सुपौल: सावन कुमार, जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में जनगणना 2027 से संबंधित एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी गई—

जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का कार्य दिनांक 02.05.2026 से 31.05.2026 तक सम्पन्न किया जाना निर्धारित है।

सुपौल जिला अंतर्गत कुल 17 चार्ज (11 ग्रामीण एवं 6 शहरी) में कुल 4621 प्रगणक एवं 785 पर्यवेक्षक (सुरक्षित सहित) द्वारा आवंटित गणना ब्लॉकों में घर-घर जाकर मकानों की गणना की जाएगी।

सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा नगर परिषद एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी चार्ज गणना अधिकारी के दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

जनगणना 2027 का कार्य पहली बार डिजिटल माध्यम से मोबाइल एप के जरिए संपादित किया जाएगा।

प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के कार्य प्रारंभ होने से 15 दिन पूर्व आम नागरिकों के लिए स्व-गणना का प्रावधान किया गया है। स्व-गणना दिनांक 17.04.2026 से 01.05.2026 तक वेब पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से किया जा सकेगा।

अंत में जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, ताकि यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Related Articles

Back to top button