जन सुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष बने अनिल कुमार सिंह, महिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी पासवान
जन सुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष बने अनिल कुमार सिंह, महिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी पासवान

जे टी न्यूज़, सुपौल(ब्यूरो चीफ प्रमोद यादव) : जिले के जन सुराज पार्टी कार्यालय में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर जिला स्तर की नई टीम की घोषणा की गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने जिले की सलाहकार समिति एवं जिला एकल पदाधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की। घोषणा के अनुसार अनिल कुमार सिंह को सुपौल का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बृजेश कुमार यादव को महामंत्री, मदन मोहन झा को कोषाध्यक्ष, अनुराधा कुमारी पासवान को महिला अध्यक्ष तथा नारायण यादव और रीति झा को प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसके अलावा जिला सलाहकार समिति में हरिनारायण पासवान, मो. दाउद, ई. धीरेन्द्र प्रसाद कुंवर, महेश प्रसाद सिंह और अशोक यादव को शामिल किया गया है। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर पदभार ग्रहण कराया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि जन सुराज पार्टी को जिले में गांव-गांव और पंचायत स्तर तक मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि वर्तमान में जन सुराज ही प्रभावी विपक्ष के रूप में उभर रही है और पार्टी जनता के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाएगी। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बताया कि यह नियुक्तियां क्षेत्रीय कोर कमिटी की अनुशंसा के आधार पर की गई हैं। उन्होंने सभी जिला पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे 15 दिनों के भीतर अपनी जिला कमेटी की सूची क्षेत्रीय कमिटी को सौंपें। इससे पहलर कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई और कार्यक्रम में अतिथि के रुप में शामिल नवमनोनीत क्षेत्रीय पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान नरेश नयन समेत अन्य पदाधिकारियों को फूल-माला पहनाकर सम्मान दिया गया। साथ ही ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष तपेश्वर भारती, पूर्व महिला जिला अध्यक्ष नीलम सिंह और पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रदेव साह सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।




