ल.ना. मिथिला वि० के अंग्रेजी विभाग एवं डा प्रभात दास फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविंद्र नाथ टैगोर के काव्य गीतांजलि पर कई कार्यक्रम का हॉगा आयोजन

जेटीन्यूज़
दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग एवं डा प्रभात दास फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविंद्र नाथ टैगोर के काव्य गीतांजलि पर आगामी 8 मई को पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग प्रतियोगिता,13 मई को रस्किन बॉन्ड और ग्रीश करणाड पर स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता एवं 16 मई को अंग्रेजी साहित्य पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा उपरोक्त प्रतियोगिता मे सहभागिता निःशुल्क है. किसी भी विषय मे पढ़ने वाले प्रतिभागी उक्त प्रतियोगिता मे भाग ले सकते है. उक्त निर्णय ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभागध्यक्ष सह मानवीकी संकायध्यक्ष प्रोफेसर पुनिता झा की अध्यक्षता मे संपन्न बैठक मे लिया गया. प्रोफेसर झा ने कहा कि भाग लेने वाले प्रतिभागी को प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा.बैठक मे डॉ प्रभात दास फाउंडेशन के सचिव मुकेश कुमार झा,डॉ संकेत कुमार झा,डॉ शांभवी,डॉ तनीमा कुमारी,डॉ आर्यिका पॉल, ज्योति, कुमारी, उत्कर्ष,आर्यन, दीपक, इमरान,आदि मौजूद थे.

