समस्तीपुर शहर में जनसंपर्क अभियान चलाकर सेमिनार को सफल बनाने का आह्वान किया माले नेत्री बंदना सिंह ने शहरवासियों से कार्यक्रम में भाग लेकर सफल बनाने की अपील की

समस्तीपुर शहर में जनसंपर्क अभियान चलाकर सेमिनार को सफल बनाने का आह्वान किया
माले नेत्री बंदना सिंह ने शहरवासियों से कार्यक्रम में भाग लेकर सफल बनाने की अपील की

जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : लोकप्रिय कम्युनिस्ट नेता का० रामदेव वर्मा के चौथे स्मृति दिवस पर आयोजित होने वाले सेमिनार को सफल बनाने को लेकर मंगलवार को समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर एवं दुकानों पर जाकर लोगों को कार्यक्रम में भाग लेने का निमंत्रण दिया। अभियान के दौरान भाकपा माले नेत्री बंदना सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र और जनाधिकारों पर बढ़ते हमलों के खिलाफ व्यापक जनएकजुटता की जरूरत है। इसी उद्देश्य से “बुलडोजर राज के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज” विषय पर आयोजित सेमिनार में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि 22 मई 2026 को सुबह 11 बजे कर्पूरी सभागार, समस्तीपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में भाकपा-माले के महासचिव का० दीपंकर भट्टाचार्य मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। जनसंपर्क अभियान में रेल विकास मंच के मनोज कुमार सिंह, जिला विकास संघर्ष मोर्चा के दीनबंधु प्रसाद भाकपा माले सुरेंद्र प्रसाद सिंह, मो० सगीर, मनोज शर्मा, सुनील कुमार, मो० लाल स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button