राजा राममोहन राय का 254 वीं जयंती मनाया राजा राममोहन राय सच्चे अर्थों में समाज सुधारक आधुनिक भारत के जनक थे – किरण देव यादव

राजा राममोहन राय का 254 वीं जयंती मनाया

राजा राममोहन राय सच्चे अर्थों में समाज सुधारक आधुनिक भारत के जनक थे – किरण देव यादव

जे टी न्यूज, खगड़िया: देश बचाओ अभियान के बैनर तले राजा राममोहन राय का 254 वीं जयंती संपर्क कार्यालय के सभागार में मनाया गया जिसकी अध्यक्षता संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।
सर्वप्रथम राजा राममोहन राय के तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर कोटि-कोटि नमन किया एवं याद किया तथा उनके जीवनी व्यक्तित्व कृतित्व से सीख लेने तथा उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
समाजसेवी किरण देव यादव ने कहा कि राजा राममोहन राय सच्चे अर्थों में भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत एवं आधुनिक भारत का जनक , समाज सुधारक, ब्रह्म समाज का संस्थापक थे। इनके पिता का नाम रमाकांत तथा माता का नाम तारिणी देवी था।
इनका जन्म राधानगर खानकुल में 22 मई 1772 तथा स्टेपलटन ब्रिस्टल में 17 सितंबर 1833 में निधन हुई थी। उन्होंने सामाजिक बुराई कुरीतियों सती प्रथा के खिलाफ अनवरत संघर्ष किया।
कार्यक्रम में देश बचाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक मधुबाला, कवि कपिलेश्वर कपिल, गुड़िया देवी, शंभू राम आदि ने कहा कि सामाजिक बुराई कुरीति को समूल समाप्त करने हेतु जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है ।

Related Articles

Back to top button