बिहार राज्य किसान सभा की बैठक राज्य संयुक्त सचिव संजय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न

बिहार राज्य किसान सभा की बैठक राज्य संयुक्त सचिव संजय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न

जे टी न्यूज, खगड़िया : जिला अंतर्गत केहरमंडल टोला में बिहार राज्य किसान सभा की बैठक राज्य संयुक्त सचिव संजय कुमार,जिला सचिव विनय कुमार सिंह,जिला किसान कौंसिल के साथी विजय कुमार सिंह,अंचल अध्यक्ष तेजनारायण गुप्ता एवं अंचल सचिव बिपिन यादव जी जी मौजूदगी और विधान मंडल के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में केहरमंडल टोला में चलाए जा रहे देवी देवता के नाम पर बाली 87 एकड़ जमीन पर बटाईदारी आंदोलन की समीक्षा की गई।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी आंदोलनकारी बटाईदार एकताबद्ध होकर इस जमीन का जो भूभाग सामंत और अपराधियों ने कब्जा कर रखा है,उस जमीन को हर हालत में कोर्ट के पट्टे के हिसाब से हासिल किया जाएगा।आगामी 10 अगस्त 026 को जनसंगठनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर समाहरणालय खगड़िया पर आयोजित जेल भरो अभियान को पुरजोर तरीके से गोलबंदी कर सफल करना है,जिसमें केहरमंडल टोला से 150 लोग शामिल होंगे।इससे पहले स्थानीय समस्याओं को लेकर सीपीआईएम के द्वारा जो प्रखण्ड/अंचल कार्यालय पर 23/7/06 को धरना का निर्णय लिया है,उसे अपने जमीन की रक्षा हेतु पुरजोर तरीके से सफल करना है।

 

Related Articles

Back to top button