सीपीआईएम खगड़िया की विस्तारित बैठक आयोजित

सीपीआईएम खगड़िया की विस्तारित बैठक आयोजित

 

जे टी न्यूज, खगड़िया: सीपीआईएम खगड़िया जिला अंतर्गत परबत्ता पार्टी ऑफ़िस में एल सी की विस्तारित बैठक पार्टी राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय कुमार एवं जिला सचिवमंडल सदस्य सुनील मंडल की मौजूदगी और सुरेश यादव के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में आगामी 10 अगस्त 026 को जनसंगठनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर समाहरणालय खगड़िया पर आयोजित जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने हेतु विस्तृत योजना बनाई गई।जिसमें परबत्ता से 500 लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।इसके लिए 5 दिनों के भीतर सभी ब्रांचों की बैठक करने का निर्णय लिया गया।साथ ही ब्रांच बैठकों के बाद 28 जुलाई से 5 अगस्त 026 तक ग्राम जीबी और मोहल्ला मिटिंग की योजना भी बनाई गई।10 अगस्त को जेल भरो की मजबूती के लिए परबत्ता एल सी ने प्रखंड/अंचल कार्यालय पर पार्टी की ओर से स्थानीय समस्याओं को चिन्हित कर आगामी 27 जुलाई 026 को जोड़दार धरना देने का फैसला लिया।
बैठक में जिला एल सी सचिव सह जिला सचिवमंडल सदस्य नवीन चौधरी,डीसीएम सुरेश यादव, ओमप्रकाश सिंह,जमादार शर्मा,एलसीएम सुबोध कुणाल,अजय कुमार चौधरी,रामविलाश दास,मंटू मिश्र,मणिकांत मिश्र,पीयूष कुमार पंकज,अखिलेश चौधरी,विजय मंडल,अरुण दास,मंटू सिंह, वीणा देवी,उदय सिंह,हिमांशु कुमार,और सुरेन्द्र सिंह शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button