युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस छानबीन में जुटी

युवक की गोली मारकर हत्या,
पुलिस छानबीन में जुटी

गया: शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र के ब्राह्मणी घाट डुमरिया मंदिर के समीप रहने वाले 22 वर्षीय उपेंद्र मिश्रा नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई के अनुसार उपेंद्र कल रात दोस्तों के साथ फल्गु नदी में पार्टी का आयोजन किया था। वह देर रात तक घर नहीं लौटा। अहले सुबह तकरीबन चार बजे मेरे भाई का खून से लथपथ शव को उसके दोस्त घर पर लेकर आए। दोस्तों का कहना है कि हमलोग पार्टी मनाकर देर रात ब्राह्मणी घाट मंदिर में सो गए थे। इस बीच कुछ लोग आए और उपेंद्र को गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि परिजनों के अनुसार उपेंद्र का किसी से कोई दुश्मनी नहीं था। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते हीं विष्णुपद थाना की पुलिस उपेंद्र के घर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।
वहीं स्थानीय निवासी संजय सिन्हा ने कहा कि उपेंद्र अपने दो दोस्तों के साथ देर रात नदी में पार्टी कर रहा था। उसके बाद वे लोग डुमरिया मंदिर में आकर सो गए।अज्ञात अपराधियों के द्वारा उपेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। उसके दोनों दोस्तों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button