बीपीएससी में सफलता के बाद बीडीओ बनीं सुचिता कुमारी का गांव में हुआ भव्य स्वागत जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित

  • बीपीएससी में सफलता के बाद बीडीओ बनीं सुचिता कुमारी का गांव में हुआ भव्य स्वागत जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित


जे टी न्यूज़, समस्तीपुर,खानपुर : प्रखंड अंतर्गत रेबड़ा पंचायत की बहू एवं विष्णुदेव साहनी की पुत्रवधू तथा ई0 सुनील कुमार साहनी की धर्मपत्नी सुचिता कुमारी के बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पद पर चयनित होने के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लेकर सुचिता कुमारी को शुभकामनाएं दीं और उनकी उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अशोक कुमार मुन्ना, जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नीलम साहनी, खानपुर जिला परिषद सदस्य स्वर्णिमा सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष रामनारायण सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
समारोह का संचालन डॉ. लाल बाबू ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ संजय कुमार ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से किया।
इसके बाद आगत अतिथियों ने सुचिता कुमारी को अंगवस्त्र, माला और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा समाज के लिए गर्व की बात कही। बक्ताओं ने कहा कि सुचिता कुमारी की सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे अन्य छात्र-छात्राओं को भी कठिन परिश्रम कर आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा।
समारोह की शुरुआत मिथिला की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप अतिथियों के स्वागत से हुई।सभी आगत अतिथियों को फूलों की माला, अंगवस्त्र (चादर) एवं फलदार पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद अतिथियों ने सुचिता कुमारी को अंगवस्त्र, माला और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अपने संबोधन में पूर्व विधायक अशोक कुमार मुन्ना ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर प्रशासनिक सेवा में पहुंचना किसी भी परिवार और समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सुचिता कुमारी की सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे अन्य छात्र-छात्राओं को भी कठिन परिश्रम कर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।जदयू जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय एवं भाजपा जिला अध्यक्ष नीलम साहनी ने कहा कि सुचिता की सफलता यह साबित करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। जिला परिषद सदस्य स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा बेगूसराय में हुई, जबकि समस्तीपुर की धरती ने उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि आज समस्तीपुर की धरती ने उन्हें समाज सेवा का एक बड़ा दायित्व सौंपा है और विश्वास है कि वे अपनी कार्य सफलता पूर्वक संपन्न करेंगे। उन्होंने सुचिता की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे परिवार ही नहीं बल्कि दोनों जिलों के लिए गर्व का विषय है।सरस्वती प्रेस कोलकाता से आए कैलाश साहनी ने समस्तीपुर की ऐतिहासिक,सांस्कृतिक और शैक्षणिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह जिला प्रतिभाओं की धरती और समाज के सहयोग से ही वे इस मुकाम तक पहुंच सकी हैं। उन्होंने युवाओं से कठिन परिश्रम, उपस्थित लोगों ने कहा कि सुचिता कुमारी बचपन से ही पढ़ाई में अत्यंत मेधावी रही हैं। उनकी सफलता पूरे क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा है और इससे ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह और हर्ष का माहौल बना रहा तथा लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सुचिता कुमारी का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल प्रशासनिक जीवन अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य करेंगी।इस अवसर पर सुचिता कुमारी के मैके पक्ष के लोग भी बड़ी संख्या में समारोह में पहुंचे। उन्होंने सुचिता की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे परिवार ही नहीं बल्कि दोनों जिलों के लिए गर्व का विषय है। वक्ताओं ने समस्तीपुर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह जिला प्रतिभाओं की धरती रहा है।अपने सम्मान से अभिभूत सुचिता कुमारी ने सभी अतिथियों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परिवार, गुरुजनों और समाज के सहयोग से ही वे इस मुकाम तक पहुंच सकी हैं। उन्होंने युवाओं से कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि सुचिता कुमारी बचपन से ही पढ़ाई में अत्यंत मेधावी रही हैं। उनकी सफलता पूरे क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा है और इससे ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के प्रति उत्साह बढ़ेगा।


सम्मान समारोह में शिक्षाविद प्रो0 हरि प्रसाद राय, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक संत कुमार साहनी,प्रोजेक्ट मैनेजर विजय कुमार साहनी, बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ ज्योति कुमारी,बीस सूत्री अध्यक्ष राम नारायण सिंह,बीस सूत्री उपाध्यक्ष बम भोला सिंह, अजय कुशवाहा,रामावतार सिंह,डॉ. शिव प्रकाश पंडित, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, डॉ. लाल बाबू, रामाशीष यादव, विष्णुदेव साहनी,जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद,शिक्षक नेता महेश प्रसाद यादव,सुकुमार साहनी,रामावतार सिंह ,रामाशीष यादव,अशर्फी साहनी,बालेश्वर राय,राजद नेता राजेंद्र साहनी,अरुण कुमार राय,जदयू नेता बनारसी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे समारोह के दौरान उत्साह और हर्ष का माहौल बना रहा तथा लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सुचिता कुमारी का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल प्रशासनिक जीवन की कामना की।

Related Articles

Back to top button