बहुत जल्द होगा जदयू जिला कार्यकारिणी कमिटी का गठन : अनुराधा कुमारी कुशवाहा

संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति, पंचायत एवं बूथ स्तर तक सशक्त होगा संगठन

बहुत जल्द होगा जदयू जिला कार्यकारिणी कमिटी का गठन : अनुराधा कुमारी कुशवाहा

संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति, पंचायत एवं बूथ स्तर तक सशक्त होगा संगठन

जे टी न्यूज, खगड़िया:
जनता दल (यूनाइटेड) के संगठनात्मक विस्तार एवं संगठन सशक्तिकरण को लेकर मंगलवार को कचहरी रोड स्थित जदयू जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा की अध्यक्षता में प्रखंड अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को पंचायत एवं बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा आगामी राजनीतिक एवं सांगठनिक कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक शक्ति उसका सुदृढ़ एवं सक्रिय संगठन होता है। उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ सतत संपर्क बनाए रखने, नए लोगों को संगठन से जोड़ने तथा पंचायत एवं बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि जदयू संगठन को अधिक अनुशासित, गतिशील एवं जनोन्मुखी स्वरूप देने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में बहुत जल्द जनता दल (यूनाइटेड) की जिला कार्यकारिणी कमिटी का गठन कर उसकी सार्वजनिक घोषणा की जाएगी।
उन्होंने प्रखंड अध्यक्षों से आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने तथा पंचायत स्तरीय कमिटियों के गठन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।
बैठक में सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा, परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष सुबोध साह तथा अलौली प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार उर्फ सहेन्द्र सिंह ने अपने-अपने प्रखंडों की संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए पंचायत स्तर तक संगठन के विस्तार एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक में प्रखंड अध्यक्षों के अतिरिक्त जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव कमल कुमार पटेल, राजवर्धन कुशवाहा तथा जदयू नेत्री पूनम जायसवाल भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button